प्यार जताने की जब बात आती है तो लोग लैला मजनूं, हीर रांझा और शाहजहां-मुमताज की बात करते हैं वहीं इस दौर में भी प्रेम करने वाले कम नहीं है और वो किसी ना किसी माध्यम से अपना प्यार झलकाते भी हैं, कर्नाटक के उद्योगपति श्रीनिवास गुप्ता ने अपनी पत्नी माधवी की सिलिकॉन वैक्स स्टेच्यू की प्रतिमा लगवाई है जिनका 2017 में एक एक्सीडेंट में निधन हो गया था।
कर्नाटक के कोपल के रहने वाले व्यवसायी श्रीनिवास गुप्ता ने इसके लिए कलाकार श्रीधर मूर्ति का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने श्रीनिवास की पत्नी की सिलिकॉन वैक्स की प्रतिमा बनाकर उन्हें और उनके परिवार को खुशी दी है। गुप्ता ने बताया कि मेरे मन में ऐसा ख्याल आया कि अपने नए घर में मैं अपनी पत्नी के साथ रहूं तो इसके लिए लोगों ने मुझे वैक्स की प्रतिमा बनवाने की सलाह दी।
श्रीनिवास गुप्ता ने हाल ही में अपने नए घर में प्रवेश किया है और उन्होंने गृह प्रवेश की पूरी प्रक्रिया अपनी पत्नी माधवी की सिलिकॉन स्टेच्यू के साथ की, उन्होंने अपने नए आशियाने में अपनी पत्नी की यह स्टेच्यू रखी हुई है ये इतनी जीवंत है कि लगता है कि अभी बोल पड़ेगी।
श्रीनिवास गुप्ता ने बताया कि मैं उसे बहुत याद करता था और चाहता था कि वो इस घर को, अपने सपने को पूरा होते हुए देखे इसके लिए मैंने बेंगलुरु के कलाकार श्रीधर मूर्ति बात की जिन्होंने उनकी पत्नी की प्रतिमा तैयार किया जिसे बनाने में एक साल लगा।

श्रीधर ने बताया कि आपका घर कोपल में है और वहां का मौसम काफी गर्म रहता है इसलिए श्रीधर ने सलाह दी कि वैक्स की जगह सिलिकॉन का उपयोग सही रहेगा, तो हमने सिलिकॉन की प्रतिमा बनवा ली।

