42 साल के शख्स पर आया 19 साल की लड़की का दिल, लोगों के निशाने पर प्रेम कहानी, जानें कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 06:21 PM IST

Weird Love Story: सोशल मीडिया पर एक कपल की लव स्टोरी सुर्खियों में है। क्योंकि, एज गैप को लेकर लोगों ने कपल सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

42 साल के शख्स पर आया 19 साल की लड़की का दिल, लोगों के निशाने पर प्रेम कहानी, जानें कारण

Ajab Gajab News: बहुत पुरानी कहावत है प्यार की ना तो कोई उम्र होती है और ना ही कोई सीमा। क्योंकि, कब, किसे, कहां और किससे प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार प्रेम कहानी का तारीफ होती है, तो कई बार आलोचान भी। इन दिनों एक ऐसी ही प्रेम कहानी सुर्खियों में है। क्योंकि, इस प्रेम कहानी में लड़के की उम्र 42 साल है, जबकि लड़की की उम्र महज 19 साल है। कुछ लोग जहां इस जोड़े को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ लोग इन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। लेकिन, कपल को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ये मामला ब्रिटेन का है। 19 साल की कर्टनी लुईस मैकवे को 42 साल के एक शख्स से प्यार हो गया। दोनों के बीच करीब 23 साल का एज गैप है। जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन, अब कर्टनी ने ट्रोलर पर जमकर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर लोगों की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने कहा कि मेरा ब्वॉयफ्रेंड भले ही मुझसे बड़ा है, लेकिन हम दोनों के बीच प्यार सच्चा है। लिहाजा, लोग कुछ भी बोले उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यहां तक कहा कि सच्चे प्यार की कोऊ उम्र नहीं होती, लिहाजा जो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं उससे उन्हें बाज आना चाहिए। 

उम्र को लेकर लोगों ने किया ट्रोल
 
कर्टनी का कहना है कि ये कोई नहीं बता सकता है कि आपको किससे प्यार करना है और कब होगा। उन्होंने भी कभी नहीं सोचा था कि इतने बड़े आदमी से उन्हें प्यार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है उम्र तो बस एक नंबर है, मैं तो बस केवल प्यार करती हूं। अगर लोग मुझसे नफरत करते हैं, तो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस वीडियो को 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग जहां इस कपल को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!