यात्रा

Leh Palace: लेह पैलेस घूमने पहुंचीं यामी गौतम, बेहद खूबसूरत है लद्दाख का यह शाही महल, जानें खासियत

यामी गौतम बीते कुछ दिनों से लेह में छुट्टियां मना रही हैं। इसकी तस्वीरें वो समय-समय पर फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। उनके साथ उनके पिता और मां भी हैं।

Image

घूमने से पहले जानें लेह पैलेस का इतिहास (Photo: Yami Gautam Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों लेह में छुट्टियां मना रही हैं। यहां पर वो अपने बेटे वेदाविद के साथ ऐतिहासिक लेह पैलेस पहुंची। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

इन तस्वीरों के साथ यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ऐतिहासिक लेह पैलेस में अपने दिल के टुकड़े के साथ घूमते हुए। इसके बाद हमने शाम को विशाल सिंधु नदी का दर्शन किया।"

तस्वीरों में मलाइका अपने बेटे वेदाविद के साथ लेह पैलेस को निहारती देखी जा सकती हैं। उन्होंने इस पोस्ट में अपने गाइड की भी तारीफ की है।

यामी गौतम जिस लेह पैलेस की यात्रा पर गई हैं, वह 17वीं शताब्दी में राजा सेंगगे नामग्याल ने बनवाया था। लेह पैलेस 19वीं शताब्दी के मध्य तक नामग्याल राजवंश का शाही निवास था, लेकिन अब राज परिवार स्टोक पैलेस में निवास करता है। लेह पैलेस एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल बना हुआ है।

यह महल त्सेमो पहाड़ी पर बनाया गया था। यहां से लेह शहर और सिंधु नदी का पूरा दृश्य दिखाई देता है। यामी गौतम बीते कुछ दिनों से लेह में छुट्टियां मना रही हैं। इसकी तस्वीरें वो समय-समय पर फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। उनके साथ उनके पिता और मां भी हैं। हाल ही में उन्होंने लेह की पहाड़ियों पर चाय की चुस्की लेते हुए तस्वीर साझा की थी।

यामी गौतम के करियर की बात करें तो वह 'काबिल', 'बाला', 'ए थर्सडे' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता आदित्य धर से शादी की है। 10 मई 2024 को बेटे को जन्म दिया जिसका नाम बड़ा सोच विचार कर वेदाविद रखा। नाम का मतलब वेदों का ज्ञाता होता है। हालांकि, अभी तक अभिनेत्री ने वेदाविद का चेहरा नहीं दिखाया है।

यामी शाह बानो केस पर बन रही फिल्म में बहुत जल्द दिखाई देंगी। इसमें इमरान हाशमी भी उनके साथ होंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article