यात्रा

World Heritage Day 2024: वर्ल्ड हेरिटेज डे आज, ये हैं देश के फेमस स्मारक और हेरिटेज साइट्स; बीवी-बच्चों संग जरू करें विजिट

World Heritage Day 2024: आज वर्ल्ड हेरिटेज डे के मौके पर आज हम आपको देश की कुछ ऐसी स्मारक और हेरिटेज साइट्स के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। साथ ही आपको अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों आदि को भी इन जगहों के बारे में जरूर बताना चाहिए।

Image

World Heritage Day 2024: ये हैं देश के फेमस स्मारक और हेरिटेज साइट्स।

World Heritage Day 2024: स्मारक और हेरिटेज साइट्स किसी भी देश को सुंदर बनाने के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व से भी जोड़ता है। भारत समेत दुनियाभर के देशों में तरह-तरह के स्मारक और हेरिटेज साइट्स हैं। वर्ल्ड हेरिटेज डे (World Heritage Day 2024) हर साल 18 अप्रैल को मनाया जाता है। भारत में स्मारक और हेरिटेज साइट्स पर बहुत अधिक ध्यान और महत्व दिया जाता है। भारत 3,691 स्मारकों और हेरिटेज साइट्स का घर है। इनमें से 40 को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट (World Heritage List) में शामिल किया गया है, जो देश की वास्तुकला, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक को दिखाते हैं। आज वर्ल्ड हेरिटेज डे (World Heritage Day) के मौके पर आज हम आपको देश की कुछ ऐसी स्मारक और हेरिटेज साइट्स के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। साथ ही आपको अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों आदि को भी इन जगहों के बारे में जरूर बताना चाहिए।

भारत के फेमस स्मारक और हेरिटेज साइट्स ( Famous Monuments and Heritage Sites of India)

ताजमहल (Taj Mahal)

ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मक़बरा है। साथ ही ये विश्व के 7 अजूबों में से एक है। इसका निर्माण 17वीं सदी में मुग़ल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में करवाया था। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट इस जगह को देखने के लिए आते हैं। वीकेंड में आपको यहां काफी भीड़ देखने को मिलेगी।

Taj Mahal

Taj Mahal

लाल किला (Red Fort)

मुगल सम्राट शाहजहां ने लाल किले को अपनी राजधानी शाहजहांनाबाद के महल के रूप में बनवाया था। लाल किला अपनी विशाल दीवारों के लिए फेमस है। लाल किले का निर्माण 1638 से 1648 के बीच में पूरा किया गया था। लाल किला का असली नाम 'किला-ए-मुबारक' है। किले के लाल पत्थर की वजह से इसका नाम लाल किला पड़ गया। लाल किला को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।

कुतुब मीनार (Qutub Minar)

क़ुतुब मीनार दिल्ली के महरौली में स्थित है। क़ुतुब मीनार ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊंची मीनार है। इसे 1192 में दिल्ली के पहले सुल्तान और पहले मुस्लिम शासक कुतुब-उद-दीन ऐबक द्वारा बनाया गया था और 1368 में फ़िरोज़ शाह तुगलक द्वारा पूरा किया गया था। 73 मीटर ऊंचे कुतुब मीनार में पांच मंजिलें हैं, जिनमें से प्रत्येक पर एक बालकनी है।

हवा महल (Hawa Mahal)

हवा महल का निर्माण 1799 में जयपुर के कछवाहा शासक महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने रॉयल सिटी पैलेस के विस्तार के रूप में बनाया था। लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से निर्मित हवा महल जयपुर के किनारे पर स्थित है। खासतौर से रानियों के लिए बने इस महल में कुल 953 खिड़कियां और झरोखे हैं।

Hawa Mahal

Hawa Mahal

खजुराहो के मंदिर (Khajuraho Temples)

खजुराहो मध्य प्रदेश के छतपुर जिले में स्थित है, जो अपने प्राचीन एवं मध्यकालीन मंदिरों के लिये दुनियाभर में फेमस है। खजुराहो में बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। मंदिरों का शहर खजुराहो पूरी दुनिया में मुड़े हुए पत्थरों से निर्मित मंदिरों के लिए फेमस है। देश के साथ विदेशों से भी पर्यटक इन मंदिरों को देखने के लिए आते हैं।

हंपी के मंदिर (Hampi Temples)

हंपी को स्मारकों के समूह के रूप में भी जाना जाता है। हंपी कर्नाटक के विजयनगर जिले में स्थित है। यहां के प्राचीन मंदिरों, किलों और अन्य स्मारकों के कारण हंपी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। हंपी में 20 मंदिर हैं।

Hampi Temples

Hampi Temples

अजंता और एलोरा की गुफाएं (Ajanta and Ellora Caves)

अजंता और एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र में स्थित हैं। अजंता में कुल 29 गुफाएं हैं, जिनमें बौद्ध विहार हैं, वहीं एलोरा में कुल 34 गुफाएं हैं, जिनमें हिंदू, जैन और बौद्ध मंदिर हैं। अजंता की गुफाएं घोड़े की नाल के आकार वाली एक चट्टान की सतह पर खोदी गई हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article