Women Friendly Destination: केरल दिसंबर 2025 तक खुद को महिला-अनुकूल पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुमारकोम, कंथलूर, कडालुंडी, कनककुन्नु पैलेस और पेरुम्पलम सभी स्थान अपने अनूठे आकर्षणों के लिए फेमस है और इनमें महिला-अनुकूल पर्यटन विकसित करने की अपार क्षमता है। ऐसे में इन जगहों पर महिला-अनुकूल पर्यटन निश्चित तौर पर राज्य के लिए भी बेहतर होगा। मालूम हो कि केरल रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन सोसाइटी संयुक्त राष्ट्र महिला के साथ मिलकर इस परियोजना को विकसित कर रहा है। आइए नजर डालते हैं 3 शानदार पर्यटन स्थल पर जहां आपको भी जरूर से जरूर से घूमने का प्लान करना चाहिए।
कुमारकोम: कुमारकोम केरल का एक आश्चर्यजनक और प्रसिद्ध बैकवाटर डेस्टिनेशन है। यह स्थान अपने सुंदर हाउसबोट और सुरम्य परिदृश्य के लिए फेमस है। असंख्य सुंदर प्रवासी पक्षियों का ये घर सुकून की तलाश कर रहे पर्यटकों के लिए एक जन्नत से कम नहीं है।
कडालुंडी: भीड़ से दूर, कडालुंडी एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट है। यह छोटा सा गांव अपनी समृद्ध जैव विविधता और पक्षी अभयारण्य के लिए फेमस है। खूबसूरत बैकवाटर के लिए भी ये जगह टूरिस्टों को आकर्षित करती है। प्रकृति की सैर और नाव की सवारी के लिए ये जगह बेस्ट है।
कंथलूर: पश्चिमी घाट में मौजूद कंथलूर एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। जलवायु और सुंदर दृश्यों से भरपूर ये जगह हरे-भरे बागानों के लिए प्रसिद्ध है। साहसिक प्रेमियों के लिए आदर्श स्थान पर टूरिस्ट एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।
