यात्रा

Within 100 Kms Gwalior: ग्वालियर के बेहद पास है ऐतिहासिक धरोहर, गहरे में जुड़े हैं अतीत से तार

Places to Visit Near Gwalior: ग्वालियर के आसपास घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है जहां आप बेहद कम टाइम में पहुंचकर जमकर एक्सप्लोर कर सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस जगह के तार इतिहास से गहरे में जुड़े हुए हैं। ग्वालियर से इस जगह आप 2 से 3 घंटे का ट्रैवल करके पहुंच सकते हैं।

Image

Within 100 Kms Gwalior

Within 100 Kms Gwalior: अगर आप मध्य प्रदेश राज्य के ऐतिहासिक शहर ग्वालियर में रहते हैं या फिर ग्वालियर घूमने गए हैं तो फिर ये लेख आपकी बेहद मदद कर सकता है। Within 100 Kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे ग्वालियर के पास बसे ऐसे ऐतिहासिक धरोहर के बारे में जिसके तार भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और मराठा व राजपूत इतिहास से गहरे में जुड़े हुए हैं। इस जगह के बारे में डिटेल में जानने के बाद आप भी परिवार के साथ या फिर अकेल इस जगह पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

झांसी: रानी लक्ष्मीबाई की वीरता के लिए याद किए जाने वाला झांसी ग्वालियर से तकरीबन 90 से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख केंद्रों के रूप में इसे जाना जाता है जहां घूमने और करने के लिए बहुत कुछ है।

झांसी के प्रमुख आकर्षण: 11वीं सदी में बनवाया गया झांसी किला शहर का प्रमुख आकर्षण है। रानी महल, मंदिर, और जलाशय यहां आप देख सकते हैं। झांसी किले के अंदर स्थित रानी लक्ष्मीबाई महल भी आपको जरूर जाना चाहिए। झांसी संग्रहालय, झांसी की छावनी, रानी महल, सिंहेश्वर मंदिर, लक्ष्मीबाई पार्क, राजा की छावनी, मैहर देवी मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

झांसी का खानपान: झांसी का खानपान भी बहुत स्वादिष्ट है। एक खास तरीके से बनाई गई बुंदेली रोटी यहां काफी फेमस है। चमचम और गुड़ के साथ ही झांसी में मीठे खाने का भी अच्छा रिवाज है। कचोरी और पारठे के अलावा आलू टिक्की, गोलगप्पे और समोसे के दीवाने भी यहां जा सकते हैं।

आसपास के प्रमुख स्थल: झांसी के आसपास भी घूमने की तमाम जगहें हैं जहां आप बेहद कम टाइम में जाकर जमकर एक्सप्लोर कर सकते हैं। झांसी के पास स्थित कैलादेवी मंदिर बहुत लोकप्रिय है। कचनार सिटी भी आप जा सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article