यात्रा

Within 100 Kms Delhi: केवल दिल्ली घूमकर ही मत लौट जाना, कम दूर पर बसी है जन्नत जैसी जगह

Tourist Places Near Delhi: घुमक्कड़ लोग अक्सर दिल्ली घूमने के लिए आते हैं लेकिन, कम जानकारी होने की वजह से वो एक ऐसी जन्नत जैसी जगह नहीं जा पाते जिसे बेहद कम टाइम में एक्सप्लोर किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप दिल्ली घूमने आए हों तो इस जगह जरूर जाएं जहां से आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव मिलेगा।

Image

Within 100 Kms Delhi

Within 100 Kms Delhi: लोटस टेंपल घूमना हो लालकिला देखना हो या फिर शानदार खाना और नाइटलाइफ एन्जॉय करनी हो घुमक्कड़ लोग दिल्ली आने का बहाना तलाश ही लेते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली घूमने आए हों या दिल्ली में ही रहते हों लेकिन, शहर कि चिल्लम-चिल्ली से दूर 2 वक्त शांति में बिताना चाहते हों तो घूमने के लिए दिल्ली के बेहद पास एक ऐसी जगह है जिसे आप बेहद कम टाइम में एक्सप्लोर कर सकते हैं। Within 100 Kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको रुबरु कराएंगे उसी जगह के बारे में डिटेल में जानकारी जहां आप 2 घंटे से भी कम के ट्रैवल में पहुंच सकते हो।

सूरजकुंड: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित दिल्ली से महज 40 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सूरजकुंड आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। नवम्बर से फरवरी का महीना सूरजकुंड घूमने के लिए सबसे बेस्ट टाइम होता है।

प्रमुख आकर्षण: पिकनिक मनाने, बोटिंग करने या फिर प्राकृतिक सौंदर्य का अगर आप आनंद लेना चाहते हैं तो फिर आपको सूरजकुंड झील जाना चाहिए। शांतिपूर्ण वातावरण के साथ ही यहां से आपको मनोरम दृश्यों के दीदार हो जाएंगे।

समृद्ध इतिहास: सूरजकुंड में कई प्राचीन मंदिर और पुरातत्व अवशेष मौजूद हैं जो इसे एक ऐतिहासिक स्थल बनाते हैं। हर साल फरवरी के महीने में यहां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला भी आयोजित किया जाता है। कला, संस्कृति, और हस्तशिल्प का संगम आपको इस मेले में देखने को मिल जाएगा। भोजनालय, होटल और परिवहन विकल्प यहां पर सब मौजूद है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article