Winter Trip Checklist: घुमक्कड़ लोगों के लिए सर्दियों का मौसम किसी सुनहरे सपने जैसा होता है क्योंकि इस दौरान बर्फ से ढके पहाड़, गरमा-गरम खाना और कम भीड़ होती है। इस बार अगर विंटर ट्रिप का आप भी प्लान कर रहे हैं तो कुछ जरूरी सावधानियां हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी ट्रिप को आरामदायक और सुरक्षित बना सकते हैं। आइए जानते हैं 4 जरूरी टिप्स और ट्रिक्स।
कपड़े सही पैक करें: ये बात कम महत्वपूर्ण लग सकती है लेकिन, सर्दियों में यात्रा के दौरान लेयरिंग करना सबसे बेहतर होता है। सर्दियों में तापमान दिन भर बदलता रहता है ऐसे में आपको सही से कपड़े पैक करना बेहद जरूरी है। थर्मल इनरवियर, ऊनी मोजे, मजबूत शूज, विंडप्रूफ और वाटरप्रूफ जैकेट, स्वेटर/फ्लीस जैकेट साथ में ले जाना बिल्कुल भी मत भूलें।
ट्रांसपोर्टेशन की पहले से योजना बनाएं: ठंड में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सीमित होते हैं ऐसे में ट्रांसपोर्टेशन की पहले से योजना बनाना बेहद जरूरी है। टैक्सी या लोकल ट्रांसपोर्ट यात्रा से कम से कम एक हफ्ते पहले जरूर बुक कर लें। लेकिन, अगर ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी की सर्विस करवाएं इसके अलावा टायर चेन और अतिरिक्त फ्यूल जरूर साथ रखें।
मौसम का अपडेट लेते रहें: सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने की संभावना काफी ज्यादा होती है ऐसे में यात्रा रूट्स और मौसम की जानकारी लेते रहें। गूगल वेदर या स्थानीय मौसम ऐप का इस्तेमाल करें।
स्मार्ट पैकिंग करें: हल्का और स्मार्ट पैकिंग करें। स्मार्ट पैकिंग से हमारा मतलब ये है कि यात्रा के दौरान ऐसे कपड़े रखें जो बार-बार पहनने लायक हों। हैंड वॉर्मर और वेक्यूम बैग्स का इस्तेमाल करें।
