यात्रा

मेघों के बीच बसा पूर्वोत्तर का स्वर्ग, प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत है ये ट्रैवल डेस्टिनेशन

Wildlife Parks India: अगर आप यात्रा के लिए किसी ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर मेघों के बीच बसे पूर्वोत्तर के स्वर्ग का दीदार करने का आप प्लान कर सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। यहां जाकर आप लाल पांडा और हिमालयन पक्षियों को कैमरे में कैद कर सकते हैं।

Image

Singalila National Park (photo-canva)

Himalayan National Parks: एक ऐसी जगह जहां प्रकृति, रोमांच और शांति एक साथ मिलते हैं वहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं सिंगलिला नेशनल पार्क की जो सिर्फ एक नेशनल पार्क नहीं बल्कि भीड़-भाड़ से दूर, हिमालय की गोद में बसी स्वर्गीय लोकेशन है। साफ आसमान और पर्वत श्रृंखलाओं का अद्भुत दृश्य यात्रा के दौरान आप देख सकते हैं। सिंगलिला नेशनल पार्क में क्या खास है उसे यहां डिटेल में बताया गया है।

ट्रेकिंग का स्वर्ग: ट्रेकिंग और एडवेंचर की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। इस पार्क से होकर सैंडकफू ट्रेक और फालुट का रास्ता निकलता है। सैंडकफू से आपको माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से और मकालू का दृश्य दिखता है।

यहां पाए जाने वाले प्रमुख वन्यजीव: हिमालयी काला भालू, क्लाउडेड लेपर्ड, सीरो, बघेरा (Leopard), जंगली बिल्ली, याक यहां पाए जाने वाले प्रमुख वन्यजीव हैं। पक्षियों में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए भी ये जगह जन्नत से कम नहीं है यहां आप ब्लड फीजेंट, सत्यम तीतर, और हिमालयन मोनाल के दीदार कर सकते हैं।

प्रकृति का सौंदर्य: प्रकृति का अनूठा सौंदर्य आपको यहां यात्रा के दौरान देखने को मिलेगा। जैव विविधता से भरपूर इस नेशनल पार्क में ओक, बर्च, बांस और अल्पाइन पेड़, दुर्लभ जड़ी-बूटियां, ऑर्किड और रोडोडेंड्रॉन के फूल देखने को मिल जाएंगे।

कैसे पहुंचें और यात्रा का बेस्ट टाइम: दार्जिलिंग (लगभग 30–40 किमी) इसके निकटतम शहर है। न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। बागडोगरा (Bagdogra Airport) इसके निकटतम एयरपोर्ट है। अक्टूबर से नवंबर के बीच यहां यात्रा का बेस्ट टाइम होता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article