यात्रा

शादी के बाद यहां घूमने जा सकते हैं अनंत-राधिका, जानें अंबानी फैमिली का फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन

Anant Ambani-Radhika Merchant Honeymoon Destination: अगर आप भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर दिमागी घोड़े दौड़ा रहे हैं, तो यहां हम आपको उन डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं, जहां अनंत-राधिका घूमने जा सकते हैं।

Image

anant ambani radhika merchant favorite place to visit

Anant Ambani-Radhika Merchant Honeymoon Destination: गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हो चुका है। जाहिर है पूरी दुनिया में इस सेलिब्रेशन की चर्चा रही। लोग सोच रहे हैं कि प्री वेडिंग आलिशान थीं, तो आखिर शादी में क्‍या होगा। इससे भी ज्‍यादा चर्चा है कि अनंत राधिका आखिर शादी के बाद हनीमून मनाने कहां घूमने जाएंगे। कई लोग तो गूगल पर सर्च भी करने लगे हैं, कि शादी के बाद अंबानी परिवार आखिर कहां घूमने जाता है। तो बता दें कि घूमने जाने को लेकर अंबानी परिवार की परंपरा है, जिसका पालन आज भी किया जा रहा है। अगर आप सोच रहे हैं, कि न्‍यूली वेड कपल शादी के बाद सिंगापुर, दुबई या फिर पहाड़ों पर जाएंगे, तो ऐसा बिल्‍कुल नहीं है। तो आइए जानते हैं, उन हनीमून डेस्टिनेशन के नाम, जहां अनंत राधिका जा सकते हैं।

1) बोरा-बोरा आइलैंड

बोरा-बोरा आइलैंड अंबानी फैमिली के हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक है। हनीमूनर्स के लिए यह आइलैंड स्‍वर्ग है। फ्रांसीसी पोलिनेशिया को स्‍वप्निल द्वीप भी कहा जाता है। यह एक वॉल्‍केलिक आइलैंड है । करीब 40 साल पहले ज्वालामुखी फटने से यह आइलैंड बना था। यहां के हर नजारे में रोमांस दिखता है। जानकर हैरत होगी कि यहां सौ से ज्यादा बीच हैं।

2) सेशल्‍स

सेशल्‍स दुनिया का सबसे महंगा लग्‍जरी हनीमून डेस्टिनेशन है। लेकिन अंबानी फैमिली के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है। यहां के रिजॉर्ट इतने आलीशान हैं कि यहां सिर्फ हेलीकॉप्टर से पहुंचा जा सकता हे। यहां रुकने का एक दिन का खर्च ही 3 लाख रुपए आता है।

3) फिजी आइलैंड

अंबानी फैमिली अक्‍सर आइलैंड पर जाना पसंद करती है। जिनमें से फिजी आइलैंड कपल्‍स का फेवरेट है। यहां पर कई लग्जरी और प्राइवेट आइलैंड हैं। अनंत अंबानी जैसे धनकुबेर अपने हनीमून पर प्राइवेट आइलैंड तो बुक करवा ही सकते हैं। इसे मिनी हिंदुस्तान कहा जाता है। यहां के 37 फीसदी ज्यादातर लोग हिंदी बोलते हैं।

4) अफ्रीका

न्‍यूली वेड कपल साउथ अफ्रीका जा सकते हैं। जी हां, अंबानी परिवार शादी के बाद कम से कम 15 दिन के लिए अपने प्राइवेट जेट से अफ्रीका की हसीन वादियों का लुप्‍त उठाते हैं। वहीं वे अपना क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करते हैं। यहां 14 दिन के हनीमून टूर पर प्राइवेट सफारी लेकर हेलीकॉप्टर तक की सभी सुविधाएं उपलब्‍ध है। इस टूर का खर्च करीब डेढ़ करोड़ आता है।

5) ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड

जमैका, बहामास और बारबाडोस जैसे आइलैंड के साथ, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड चार बड़े आइलैंड और 32 छोटे आइलैंड से बना है। ये आइलैंड बोटिंग, सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग और कई एडवेंचर एक्टिविटी के लिए मशहूर है। आमतौर पर यह जगह सर रिसर्च बैनसन का प्राइवेट होम कहलाती है। सफेद रेत से घिरे इस लोकेशन पर वो हर चीज मौजूद हैं, जिसका सपना हर न्‍यूली वेड कपल देखता है। यहां एक रात का खर्च करीब 35 लाख रुपए आता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article