यात्रा

Kainchi Dham Ashram: दर्शन के लिए जा रहे हैं नीम करोली बाबा के आश्रम? यहां जानें स्टे के सस्ते विकल्प

Kainchi Dham Yatra: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में नैनीताल शहर के पास स्थित कैंची धाम की यात्रा पर्यटकों काफी लुभाती है। ना केवल धार्मिक दृष्टि से यात्रा महत्वपूर्ण होती है साथ ही आपको पहाड़ से लेकर नदियों तक प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार होता है। कैंची धाम जाने का अगर आप प्लान कर रहे हैं लेकिन, रहने की सुविधा को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आपको यहां रहने की सुविधा बेहद आराम से मिल सकती है।

Image

Kainchi Dham Ashram

Kainchi Dham Yatra: भारत के उत्तराखंड में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल कैंची धाम में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है। आंतरिक शांति के लिए श्रद्धालु आध्यात्मिक केंद्र बन चुके इस पावन जगह पर यात्रा के लिए जाना पसंद करते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्टे की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कैंची धाम में यात्रा के दौरान आप कहां पर ठहर सकते हैं।

कुमाऊं मंडल विकास निगम का टूरिस्ट रेस्ट हाउस भवाली भीमताल रोड के पास स्थित है जहां आप ठहर सकते हैं। यहां से कैंची धाम की दूरी सिर्फ 9 किलोमीटर है। आप इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ऑफिशियल वेबसाइट (www.kmvn.in/Booking ) में विजिट करके आप बुकिंग से रिलेटेड छोटी से छोटी जानकारी डिटेल में जान सकते हैं। यहां कमरों का शुरुआती किराया 2400 रुपए से शुरू होता है।

इसके अलावा काकड़ीघाट आश्रम में भी ठहरने की व्यवस्था है जो बाबा के चार धामों में से एक माना जाता है। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में ये आश्रम स्थित है। यहां कमरों का शुरुआती किराया 1250 रुपए से शुरू होता है।

बता दें कि अगर आप कैंची धाम में रहने के लिए लग्जरी और कंफर्टेबल जगह की तलाश में हैं तो फिर नीम करोली धाम से 7 किलोमीटर की दूरी पर Casa De Bello का रुख किया जा सकता है। रूम सर्विस से लेकर खाने- पीने की सुविधाएं आपको सब यहां मिल जाएगी लेकिन, इसका खर्चा आपको ज्यादा पड़ सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article