Rishikesh Tourism in Hindi: उत्तराखंड राज्य का बेहतरीन पर्यटक स्थल है ऋषिकेश जिसे गढ़वाल हिमालय का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। ऋषिकेश को yoga capital of the world भी कहा जाता है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ऋषिकेश की दूरी मात्र 45 किमी है। दुनिया भर से यहां पर्यटक योग और अध्यात्म की शिक्षा के लिए आते हैं। यहां की योग और अध्यात्म की परंपरा काफी पुरानी रही है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनि यहां योग साधना में लगे हुए हैं। यदि आप भी प्राचीन भारतीय विरासत को नजदीक से देखना चाहते हैं तो एक बार जरूर ऋषिकेश की यात्रा करने का प्लान करिए।
गर्मी के मौसम में ऋषिकेश का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि ऋषिकेश गर्मी में आने वाले सैलानियों के लिए एक परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस है।
गर्मी की छुट्टियों में ऋषिकेश में क्या कर सकते हैं
1. रिवर राफ्टिंग
गंगा नदी में शानदार रिवर राफ्टिंग का अनुभव लेने के लिए बहुत से लोग ऋषिकेश जाते हैं। यदि आप ऋषिकेश आ रहे हैं तो आपको रिवर राफ्टिंग किए बिना नहीं जाना चाहिए। राफ्टिंग यहां की सबसे अच्छी गतिविधियों में से एक है। गर्मी के मौसम में गंगा नदी ठंडा पानी आपको तरोताजा कर देगा। इसके साथ ही गंगा नदी में मानसून के दौरान राफ्टिंग करने से बचना चाहिए।

Rafting in Rishikesh
ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का खर्च : ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए आपको 500 से 1000रुपए के बीच में खर्च करने होंगे।
2. कैंपिंग

Camping in Rishikesh
ऋषिकेश में गंगा के किनारे आपको कई कैंपिंग साइट देखने को मिल जाएंगी। अलग-अलग टूर एंड ट्रेवल एजेंसीज द्वारा ये कैंपिंग कराई जाती है। जहां आप रात भर रुककर शानदार खाना के साथ कई तरह की अलग-अलग गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कोई एडवेंचरस जगह पर जाना चाहते हैं तो ऋषिकेश आकर कैंपिंग करना आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
ऋषिकेश में कैंपिंग का खर्च : एक रात कैंपिंग के लिए आपको 1000 से 1500 रुपए प्रति व्यक्ति तक खर्च करने होंगे।
3. गंगा आरती
यदि आप धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति हैं या फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो ऋषिकेश की गंगा आरती आपके इन दोनों शौक को एक साथ पूरा कर सकती है। इस दिव्य और भव्य गंगा आरती में 10 पुजारी शामिल होते हैं। यहां गंगा आरती प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे के बीच की जाती है। ऋषिकेश की गंगा आरती की भव्यता के बारे में बताते हुए अनेक लोग आपको यहां मिल जाएंगे।
4. फ्लाइंग फॉक्स
अगर आप साहसी व्यक्ति हैं और एडवेंचर का शौक रखते हैं तो ऋषिकेश के फ्लाइंग फॉक्स एक्टिविटी के बारे में आपने जरूर सुना होगा। यदि आपने अभी तक इसके बारे में नहीं सुना है तो हम आपको इसके बारे में बताते हैं। इसे करने के लिए आपके शरीर को रस्सी के द्वारा बांध कर जमीन से 7मीटर बंधी एक रस्सी पर चलाया जाता है। इस रस्सी पर आपको 160किमी/घंटा की रफ्तार से चलाया जाता है। ऋषिकेश में फ्लाइंग फॉक्स एक सबसे शानदार एक्टिविटी है।
ऋषिकेश में फ्लाइंग फॉक्स का खर्च : फ्लाइंग फॉक्स एक्टिवीटी के लिए आपको 1000 से 1200 रुपए तक खर्च करने होंगे।
