Yelagiri Travel Guide: अगर आप साउथ इंडिया घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार येलागिरी का रुख कर सकते हैं। तमिलनाडु के पूर्वी घाटों में स्थित ये एक ऑफबीट हिल स्टेशन है। ऊटी की तुलना में भले ही येलागिरी कम फेमस हिल स्टेशन हो बावजूद इसके भीड़-भाड़ से दूर ये जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। ताजी हवा और भीड़-भाड़ से दूर एक सुकून भरी छुट्टी के लिए आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। ऊटी और कोडाइकनाल के मुकाबले यहां भीड़ बहुत कम होती है। इसके अलवा यह बेहद शांत और प्राकृतिक जगह जहां कम बजट में हिल स्टेशन का मजा लिया जा सकता है।
यात्रा के दौरान पुंगनूर झील आपकी लिस्ट में टॉप पर रहनी चाहिए। यह एक कृत्रिम झील है जो आपके लिए एक आदर्श स्थान है यदि आप अपने साथी या परिवार के साथ यहां आ रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ट्रिप हो सकती है। यह झील बोटिंग के लिए बहुत बढ़िया है। पार्क और झील में प्रवेश के लिए नाममात्र का शुल्क है।
ट्रैकिंग के शौकीन पर्यटक आस-पास की घाटियों के व्यापक दृश्यों के दर्शन के लिए स्वामीमलाई हिल जा सकते हैं। इसके अलावा जावड़ी हिल्स और पालमथी हिल्स भी आपके लिए शानदार विकल्प रहेंगे जहां आप हरे-भरे जंगल से होकर ट्रेकिंग कर सकते हैं।
आध्यत्मिकता में रूचि रखने वाले पर्यटक पहाड़ी की चोटी पर स्थित, भगवान मुरुगन के मंदिर में जा सकते हैं। यह आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि इस क्षेत्र के कुछ बेहतरीन मनोरम दृश्य भी प्रस्तुत करता है।
