यात्रा

Trekking Places in India: दोस्तों के साथ बना रहे हैं Trekking का प्लान, तो जान लें कहां, कब और कैसे जाना रहेगा बेस्ट

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jun 8, 2023, 02:27 PM IST

Trekking destination near me: छुट्टियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ किसी रोमांचक सफर पर जाने का मन बना रहे हैं, तो ट्रेकिंग ट्रिप पर जाना एकदम बेहतरीन हो सकता है। यहां देखें जून के मौसम में ट्रैकिंग के लिए कौन सी जगह बेस्ट रहेगी और वहां पहुंचकर क्या करना सही होगा।

Image

Trekking places near me best trekking destinations in India

Trekking Places in India: रोमांचक सफर करने के शौकीन हैं, और लंबे समय से दोस्तों के साथ वाली फन ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो इन गर्मियों में किसी कड़कड़ाती ठंड वाली जगह पर रोमांचक ट्रिप के लिए जाया जा सकता है।अपनी बिजी जिंदगी से कुछ दिन की छुट्टी लेकर ट्रैकिंग ट्रिप पर जाना बेशक आपके लिए यादगार रहने वाला है। वहीं अगर ट्रिप यार दोस्तों के साथ हो, तो क्या ही बात है। ट्रैकिंग और रोमांच के दीवानों के लिए प्राकृतिक सौंदर्य और शांत शीतल वातावरण से भरी ये जगहें एकदम बेस्ट हो सकती हैं। देखें ट्रैकिंग के लिए कब, कैसे और कहां जाना बढ़िया रहेगा।

Best Trekking destination near Bangalore, Pune, Delhi

फूलों की घाटी, Valley of Flowers (Uttarakhand Trekking routes)
Valley of Flowers

Valley of Flowers

ट्रैकिंग ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो दिल्ली और उसके आस पास रहने वाले लोग उत्तराखंड के ट्रैक रूट्स को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं। यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया जा चुका ये ट्रैक जमीनी सतह से करीब 3658 मीटर की ऊचाई पर स्थित है। 55 किलोमीटर के वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक के माध्यम से आप हेमकुंड साहिब तक पहुंच सकते हैं। उत्तराखंड के इस ट्रेक पर जाने के लिए जून और जुलाई वाला ये हल्की बारिश का समय बेस्ट है। इस समय आपको ट्रैक रंगीन और हसीन फूलों से लदा मिलेगा।

ज़ोंगरी ट्रैक (Treks in Sikkim)

Dzongri trek Sikkim

Dzongri trek Sikkim

घूमने फिरने के मामले में नॉर्थ ईस्ट के शहर और उसके आस पास की सभी जगहें बेहद खूबसूरत हैं। सिक्किम का ज़ोंगरी ट्रैक रूट भी ऐसा ही एक ट्रैक है, जिसका नाम भारत के बेस्ट और लोकप्रिय ट्रैकिंग रूट्स में शामिल है। सिक्किम का ये हसीन ट्रैक आप 5 दिनों के समय में पूरा कर सकते हैं, 21 किलोमीटर के इस ट्रैक की ऊंचाई 15000 फीट है। अगर आप भी ट्रैक कर ऐसा अनुभव चाहते हैं, जैसे कि आप हिमालय की ही चढ़ाई कर रहे हो। तो ज़ोंगरी ला चोटी और माउंट कंचनजंगा की ट्रैकिंग बेस्ट है। अप्रैल से जून के बीच का समय यहां विजिट करने के लिए अच्छा माना जाता है।

राजमाची किला (Trekking in Pune, Maharashtha)

Rajmachi trek

Rajmachi trek

मुंबई-पूणे या उसके आस पास रहने वाले लोगों को अगर कोई छोटी सी ट्रैकिंग ट्रिप का आनंद लेने का मन है। तो दोस्तों के साथ कुछ दिन का ब्रेक लेकर राजमाची किले तक की चढ़ाई जरूर कर के आएं। लोनावला से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजमाची किले की ऊंचाई 3000 फीट है, और ट्रैक करीब 14 किलोमीटर का है। इस शानदार ट्रैक के दौरान आपको ऐसा मंत्रमुग्ध करने वाला नज़ारा, झरने, हरियाली देखने को मिलेगी जैसी कहीं कभी न देखी हो। जून से सितंबर के आस पास का समय इस ट्रैक के लिए बेस्ट है।

हम्पटा पास ट्रैक (Trekking in Himachal Pradesh)

Hampta Pass Trek

Hampta Pass Trek

हिमाचल जाने का मन है, लेकिन वही हिल स्टेशन्स और भीड़ के बीच नहीं उलझना चाहते हैं। तो दोस्तों के साथ हम्पटा ट्रैक पर निकल जाए, कुल्लू के हम्पटा गांव से लेकर लाहौल और स्पीति तक लंबा ये हम्पटा पास ट्रैक आपकी जिंदगी के सबसे प्यारे ट्रैक्स में से एक हो सकता है। 35 किलोमीटर की दूरी वाले इस ट्रैक की ऊंचाई 4,400 मीटर है। बेहद लुभावने नज़ारे, बर्फ और हरियाली से ढकी घाटियां, घने जंगल, फूलों के मैदान हम्पटा पास ट्रैक में आपको सब मिलेगा। इस शानदार ट्रैक के साथ चंद्र ताल में नाइट कैम्पिंग भी शामिल होगी, जून से नवंबर के बीच का समय ट्रैकिंग के लिए परफेक्ट है।

सिद्दाराबेट्टा (Best trekking in Bangalore)

siddarabetta trekking

siddarabetta trekking

ट्रैकिंग के साथ साथ कर्नाकट के बैंगलुरु का ये शानदार ट्रैक अपने धार्मिक महत्व के लिए भी खूब मशहूर है। सिद्दाराबेट्टा की गुफा में भगवान सिद्दालिंगेश्वर का मंदिर भी है, जहां भक्त को जमावड़ा लगा रहता है। मान्यता है कि, इस सिद्ध पहाड़ी पर कई हिंदू संतों और महाऋषियों ने सालों साल तपस्या की है। खूबसूरत नज़ारे, कटीली पहाड़ियां, गूफाओं वाला ये ट्रैक बहुत ही रोमांच हो सकता है। इस ट्रैक के आस पास अक्सर ही तेंदुए, भालू समेत अन्य जंगली जानवर देखे जाते हैं। वहीं आस पास आप मधुगिरि और चन्नारायणदुर्गा किले भी देख सकते हैं। इस ट्रैक को पूरा करने में 5 से 6 घंटे का समय लगेगा, वहीं इसको बैंगलुरु के सबसे कठिन ट्रैकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article