यात्रा

सफर की खूबसूरत यादों को करें लेंस में कैद, यात्रा से पहले जान लें ये 4 ट्रैवल फोटोग्राफी टिप्स

Travel Photography Guide: इस आर्टिकल के माध्यम से आप जानेंगे ट्रैवल फोटोग्राफी टिप्स जो नए और शौकिया दोनों तरह के फोटोग्राफरों के लिए मददगार साबित हो सकती है। यहां डिटेल में तमाम चीजों को कवर किया गया है जो आपकी अगली यात्रा से पहले आपके बेहद काम आ सकती है।

Image

Travel Photography Tips (image credit canva)

Travel Photography Tips: ट्रैवल के दौरान फोटोग्राफी करना आपकी यात्रा के सुनहरे पलों को कैमरे में कैद करने का आपको मौका देता है। हालांकि, बहुत से लोग फोटोग्राफी को लेकर इतना सीरियस नहीं होते हैं लेकिन, यात्रा से पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि आपकी फोटोज सिर्फ तस्वीरें नहीं, बल्कि यादें होती हैं जो प्रकृति, संस्कृति और पलों को सच्चाई और सादगी को दिखाती है। ऐसे में यहां कुछ टिप्स दी गई हैं जो नए और शौकिया दोनों तरह के फोटोग्राफरों के लिए कारगर साबित हो सकती हैं।

लोकेशन को जानना जरूरी: अच्छी फोटो के लिए लोकेशन को अच्छे से जानना बेहद जरूरी है। भीड़भाड़ से हटकर अलग एंगल खोजें। फोटो खींचने से पहले जगह और आसपास के माहौल को थोड़ा देख-समझ लें।

लाइट का सही इस्तेमाल: तेज दोपहर की धूप में फोटो खींचने से बचें क्योंकि इससे शैडो और कंट्रास्ट बहुत बढ़ जाता है। अधिक सुंदर और प्राकृतिक दिखने वाली तस्वीरों के लिए एकदम सुबह या शाम को फोटो लें।

अनोखा एंगल चुनें: सब्जेक्ट को बीच में रखने के बजाय कोनों में रखें। आंखों की सीधी ऊंचाई से हटकर नीचे से या ऊपर से फोटो खींचने पर ध्यान दें। इस बात को ध्यान में रखें कि मोबाइल हो या DSLR साधन नहीं, नजर मायने रखती है।

स्थानीय संस्कृति को कैद करें: सारा फोकस सिर्फ अपनी फोटो लेने पर ना लगाएं। सिर्फ लैंडस्केप ही नहीं, वहां के लोगों, खाने, त्यौहारों, कपड़ों को भी अपनी फोटोज में शामिल करें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article