यात्रा

Thailand Tourism: भारतीय पर्यटकों के लिए स्वास्थ्य चेतावनी जारी, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

Travel advisory: थाईलैंड की यात्रा का अगर आप प्लान कर रहे हैं उससे पहले ये जरूरी खबर पढ़ लें। थाईलैंड ने एंथ्रेक्स से संबंधित मौत के बाद स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के चलते भारतीय पर्यटकों की यात्रा योजना प्रभावित हुई है। यात्रियों से पूर्वोत्तर क्षेत्रों में ट्रैवल के दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Image

Thailand Tourism

Thailand Tourism: भारतीय पर्यटकों के लिए थाईलैंड लंबे समय से फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन रही है। थाईलैंड टूरिज्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। थाई सरकार ने 30 से अधिक वर्षों में देश में पहली एंथ्रेक्स से संबंधित मौत की पुष्टि के बाद अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा थाईलैंड में दूसरा भी इसी तरह का मामला सामने आया है। टूरिस्टों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियां नई चिंताएं पैदा कर सकती हैं।

दोनों ही घटनाएं लाओस सीमा के नजदीक मुकदाहन प्रांत में हुई हैं। खबरों की मानें तो ये लोग संक्रमित मवेशियों के सीधे संपर्क में आए थे। मालूम हो कि एंथ्रेक्स, एक जीवाणु संक्रमण है जो आमतौर पर पशुओं को प्रभावित करता है लेकिन यह मनुष्यों के लिए भी उतना ही घातक हो सकता है। आमतौर पर त्वचा के घाव, छाले और सूजे हुए लिम्फ नोड्स जैसे लक्षण ये जीवाणु पैदा करता है।

इन मामलों के सामने आने के बाद थाई स्वास्थ्य अधिकारियों ने निगरानी प्रयासों को तेज कर दिया है। जोखिम समूहों के हिस्से के रूप में पहचाने गए लगभग 638 व्यक्ति फिलहाल निगरानी में हैं और उन्हें निवारक एंटीबायोटिक उपचार दिए जा रहे हैं। यात्रियों को विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सावधानी बरतने, कच्चे या अधपके मांस के व्यंजन खाने से बचने की सलाह दी गई है।

थाईलैंड अपनी सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को बढ़ाने पर फोकस किए हुआ है। 1 मई, 2025 से, सभी विदेशी यात्रियों को देश में प्रवेश करने से पहले एक डिजिटल आगमन कार्ड (TDAC) भरना होगा। इस ऑनलाइन फॉर्म को थाई इमिग्रेशन ब्यूरो की वेबसाइट पर पाया जा सकता है। अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर तरीके से ट्रैक करने में ये मदद करेगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article