यात्रा

दिवाली के बाद शुरू होगा शादियों का सीजन, जानें डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट जगहें

Top Destination Wedding Places in India : त्योहार खत्म होते ही शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करने के लिए कुछ अच्छी जगहों की तलाश करते हैं। यदि आप भी ऐसी तलाश में हैं, तो हम आपको डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कुछ बेस्ट लोकेशन बताने जा रहे हैं।

Image

top destination wedding places in india

Top Destination Wedding Places in India : शादी हम सभी के जीवन का सबसे खास पल होता है। यही कारण है कि इस पल को किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन पर सेलिब्रेट किया जाए, तो इसका जादू और भी बढ़ जाता है। यदि आप अपनी शादी का एक यादगार एक्सपीरियंस चाहते हैं। तो डेस्टिनेशन वेडिंग ट्राई कर सकते हैं। जी हां आज डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। देश में ऐसी कई जगहें हैं, जो रॉयलिटी, नेचर और कल्चर का बेहतरीन नमूना हैं। आइए जानते हैं कुछ परफेक्ट जगह जहां आप डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं।

उदयपुर

उदयपुर को "सिटी ऑफ लेक्स" और "वेडिंग पैराडाइज" भी कहा जाता है। यहीं दुनिया भर से लोग अपनी शादियां करने आते हैं। उदयपुर की हवेलियां, झीलें और पुराने महल शादी को रॉयल टच देते हैं। उदयपुर में सिटी पैलेस, लेक पैलेस, और जगमंदिर आइलैंड शादी के लिए परफेक्ट वेन्यू हैं, जो आपकी शादी को फिल्मी अंदाज में बदल देते हैं। यहां आप मेहमानों की शाही मेहमान नवाजी और रोमांटिक माहौल के साथ अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं।

ऋषिकेश

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यदि आप किसी शांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो ऋषिकेश आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। गंगा किनारे बहती ठंडी हवा और पहाड़ों की गोद ऋषिकेश को शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग स्पॉट बनाते हैं। गंगा किनारे फेरे लेना और दिव्य वातावरण में वचनों का आदान-प्रदान, यह अनुभव आपको जीवन भर याद रहेगा। नेचर लवर और इंटिमेट वेडिंग चाहने वाले कपल्स के लिए यह ऋषिकेश बेस्ट चॉइस हो सकता है।

केरल

प्रकृति पसंद करने वाले कपल्स के लिए केरल एक बेस्ट जगह है। यहां आप अपनी वेडिंग प्लान कर सकते हैं। हरी-भरी बैकवॉटर्स, नारियल के पेड़ और शांत जलमार्ग केरल में शादी को दिव्य और भव्य बनाते हैं। यहां आपको पुरातन वैदिक परंपरा से शादी संपन्न कराने वाले योग्य ब्राह्मण भी आसानी से मिल जाएंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article