यात्रा

IRCTC Tour Package: वियतनाम की सैर अब सस्ती और आसान, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

Vietnam Travel Package From India: कम बजट में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद ही किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको वियतनाम घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Vietnam travel package

IRCTC Tour Package 2025: प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर ऐतिहासिक स्थल वियतनाम हर टूरिस्ट का दिल जीतने वाला देश है। ऐसे में अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि आईआरसीटीसी ने 'Classical Vietnam Ex-Ahmedabad' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको वियतनाम घूमने का मौका मिल रहा है। शानदार बीच और माउंटेन व्यू के लिए फेमस वियतनाम में आपको एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल के दीदार करने का मौका मिल जाएगा। हैलॉन्ग बे जैसी UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट इसी देश में हैं जिसके दीदार करने का आपको मौका मिल रहा है।

9 दिन और 8 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 9 नवंबर 2025 को अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 23:30 बजे हो ची मिन्ह सिटी के लिए प्रस्थान करना होगा। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है।

4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। दौरे के दौरान एक पेशेवर अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड भी आपको मिलेगा। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 148940 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 120100 रुपए और 119000 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 116800 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड WAO023 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 9321901849, 9321901851, 9321901852 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article