यात्रा

बढ़िया से बढ़िया टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स भी इन Railway Stations के आगे लगती हैं फीकी, देखें भारत के 7 सबसे खूबसूरत ट्रेन स्टेशन्स की लिस्ट

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 5, 2023, 03:04 PM IST

Top 7 Most beautiful Railway Stations of India: घूमने-फिरने के लिए वैसे तो भारत के कोने कोने में बहुत ही खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन्स हैं, लेकिन खूबसूरती में उन लोकेशन्स को कांटे की टक्कर देते हैं। देश के ये टॉप 7 बेहद हसीन रेलवे स्टेशन्स जो पहाड़, नदी, झरनों और हरियाली से भरे हुए हैं, जहां बेशक आपको कभी न कभी तो जाना ही चाहिए -

Image

Top 5 most beautiful railway stations of India see list of must visit train stations

Top 7 Most beautiful Train Stations of India: सैर सपाटे से लेकर स्वाद के चटखारों तक भारत की गली गली में अनोखे रंग और सौंदर्य का बोल बाला है। वैसे तो भारत में घूमने फिरने और देखने के लिए बीच, (Best Tourist Destinations in India) हिल स्टेशन्स, पहाड़, झरने, समुद्र, जंगल समेत बहुत सी हसीन जगहें हैं। लेकिन ये बढ़िया से बढ़िया ट्रेवल लोकेशन्स भी भारत के इन 7 ट्रेन स्टेशन्स (Most Beautiful Railway Stations of India) के आगे कुछ फीकी लगने लगती हैं। प्रकृति प्रेमी हैं और भारत की नई नई खूबसूरत ट्रेवल (Top Train Stations India) डेस्टिनेशन्स को एक्सप्लोर करना पसंद है। तो आपको बेशक ही देश के इन टॉप 7 रेलवे स्टेशन्स पर विजिट जरूर करना चाहिए। जहां आपको प्रकृति, हरियाली, झरनों और मनमोहक आर्किटेक्चर का अनोखा स्वरूप देखने को मिलेगा। छुट्टियों में विजिट (Must visit Railway Stations) करने के लिए ये रहे देश के बेस्ट रेलवे स्टेशन्स -

Most Beautiful Railway Stations of India, भारत के बेस्ट और सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन्स

चेरुकारा रेलवे स्टेशन (Tourist Places in Kerala)

Cherukara Railway Station

Cherukara Railway Station

केरल के मल्लापुरम जिले में स्थित ये छोटा सा ट्रेन स्टेशन चारों तरफ से घने और लंबे पेड़ों की शाखों से ढका हुआ है। चेरुकारा रेलवे स्टेशन दक्षिण रेलवे की शोरनूर और मैंगलोर वाली ट्रेन लाइन पर स्थित है। चेरुकारा रेलवे स्टेशन नीलांबुर, शोरनूर और अंगदीपुरम शहरों को एक दूसरों से जोड़ती है।

दूध सागर रेलवे स्टेशन (Goa Tourism)

Dudhsagar Railway Station

Dudhsagar Railway Station

अपने पर्यटन के लिए मशहूर भारत का गोवा राज्य अपने शानदार बीच और मज़ेदार नाइट लाइफ के लिए काफी सुर्खियों में रहता है। गोवा का दूध सागर रेलवे स्टेशन भी राज्य की खूबसूरती में चार चांद जोड़ने का काम करता है। दक्षिण गोवा में स्थित इस रेलवे स्टेशन से करीब करीब 16 ट्रेने गुजरती हैं। दूध सागर रेलवे स्टेशन अपने मंत्रमुग्ध करने वाले जलप्रयात के नज़ारे के लिए काफी फेमस है।

बड़ोग रेलवे स्टेशन (Himachal Pradesh Travel Destinations)

Barog Railway Station

Barog Railway Station

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित बड़ोग एक बहुत ही छोटा मगर बेहद हसीन रेलवे स्टेशन है। बड़ोग रेलवे स्टेशन की खूबसूरती का प्रमाण यूनेस्को भी देता है, जिसने इस रेलवे स्टेशन को विश्व धरोहर घोषित किया है। बड़ोग रेलवे स्टेशन कालका-शिमला रेलवे लाइन पर स्थित प्यारा सा ट्रेन स्टेशन है। बड़ोग रेलवे स्टेशन समुद्री तल से करीब 1,531 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

घूम रेलवे स्टेशन (Hill stations in India)

Ghum Railway Station

Ghum Railway Station

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे लाइन पर स्थित ये सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन घूम दिखने में बेहद खूबसूरत है। 2,258 मीटर यानी की करीब 7,407 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये रेलवे स्टेशन घूम मठ और बतासिया लूप जैसी जगहों को एक दूसरे से जोड़ता है।

वेलिंगटन रेलवे स्टेशन (Places to visit in Tamil Nadu)

Wellington Railway Station

Wellington Railway Station

वेलिंगटन रेलवे स्टेशन कुन्नूर हिल स्टेशन के पास स्थित बहुत ही प्यारा ट्रेन स्टेशन है। तमिलनाडु का ये ट्रेन स्टेशन यूनेस्को की नीलगिरी माउंटेन रेलवे का ही एक अहम हिस्सा है।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (Most Beautiful Train Station of India)

Chatrapati Shivaji Terminus

Chatrapati Shivaji Terminus

भारत के सबसे हसीन ट्रेन स्टेशन्स की लिस्ट में मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का नाम सबसे टॉप पर है। ये रेलवे स्टेशन अपनी अद्भुत संंरचना और गौथिक वास्तु शैली के लिए बेहद मशहूर है। यूनेस्को के तहत विश्व विरासत स्थल में शामिल मुंबई का ये ट्रेन स्टेशन आपको कम से कम एक बार तो सुकून से विजिट करना ही चाहिए।

श्रीनगर रेलवे स्टेशन (Jammu-Kashmir Tourism)

Srinagar Railway Station

Srinagar Railway Station

प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज भारत के पर्यटन का अमूल्य हिस्सा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बसा ये रेलवे स्टेशन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। बर्फ से ढकी रेल की पटरियां, घने बादल, मनमोहक दृश्य आपको बेशक अपनी ओर खींच लेंगे। श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर आपको हसीन वादियों के साथ साथ कश्मीरी लकड़ी की वास्तुकला का अनोखा स्वरूप भी देखने को मिलेगा।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article