यात्रा

दिल खुश कर देगा हर एक नजारा, ये है भारत की 3 बेस्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन

Underrated Travel Destinations: भारत में कई ऐसी जगह मौजूद हैं जो कम अज्ञात हैं। ऐसे में आप टाइम निकालकर इन जगहों पर एक्सप्लोर करने जा सकते हैं। ये जगह बेहद खूबसूरत हैं जहां जाकर आपको प्रकृति के करीब होने का एहसास हो जाएगा। यहां भारत के 3 सबसे अंडररेटेड पर्यटन स्थलों की सूची दी गई है।

Image

travel destination

Underrated Destinations In India: विविधता से भरे हमारे देश भारत में घुमक्कड़ लोगों के लिए बहुत कुछ है। यहां कई खूबसूरत और अद्भुत पर्यटन स्थल मौजूद हैं जो लोगों के दिलों में छाए रहते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि भारत में कई ऐसे अंडररेटेड स्थल भी हैं जो शांति, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर के कारण अद्वितीय हैं। यहां भारत के 3 सबसे अंडररेटेड पर्यटन स्थलों की सूची दी गई है।

तिर्थन वैली: हिमाचल प्रदेश में खूबसूरत और शांति से भरी ये घाटी काफी ज्यादा अंडररेटेड है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर Tirthan Valley ट्रैकिंग ट्रेल्स, और शांति के लिए जानी जाती है। शहर की भीड़-भाड़ से दूर वक्त बिताने के लिए ये जगह बेस्ट है। तुला नदी के पास के ट्रैक, जीरवा दर्रा और शिरान आपको शांति प्रदान करेंगे। यहां कई अच्छे कैंपिंग स्पॉट भी हैं। वाइल्डलाइफ और बर्डवाचिंग के लिए भी ये जगह बेस्ट है।

किल्लार: हिमाचल प्रदेश में स्थित ये छोटा सा और शांतिपूर्ण गांव एडवेंचर और प्राकृतिक सौंदर्य की तलाश में रहने वाले पर्यटकों को नया एहसास दे सकता है। रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग, और कैम्पिंग के लिए किल्लार बेस्ट है। लाहुल घाटी और पांगी घाटी के लिए ट्रैकिंग रूट यहीं से है। चतुर्मुख पर्वत ट्रैकर्स के लिए एक दिलचस्प जगह है।

घोघला: दादरा और नगर हवेली के अज्ञात किनारे पर स्थित घोघला बीच ऑफबीट डेस्टिनेशन है। कम भीड़भाड़ होने की वजह से यहां आप शांति के 2 पल बिता सकते हैं। सफेद रेतीले समुद्र तट आपका दिन बना देंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article