राजस्थान में घूमने के लिए टूरिस्ट अक्सर जैसलमेर, उदयपुर, भरतपुर, नीमराना का रुख करते हैं। लेकिन, राजस्थान में ही कई अनोखी जगहें छिपी हैं जहां जाकर आप किले-महल सब भूल जाएंगे।
ऐतिहासिक इमारतों को देखने का शौक रखते वालों के लिए कुंभलगढ़ स्वर्ग से कम नहीं है। ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट और किलों के लिए ये फेमस है। राजस्थान के ऑफबीट प्लेस में कुंभलगढ़ को गिना जाता है।
थार रेगिस्तान का एक प्रमुख हिस्सा बाड़मेर भी घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है। राजस्थान के इतिहास को करीब से जानने के लिए आपको बाड़मेर जाना चाहिए।
कैला देवी मंदिर से लेकर मंद्रयाल किला आपको करौली में कई टूरिस्ट्स प्लेस मिल जाएंगे। राजस्थान से करौली तकरीबन 380 किलोमीटर दूर है।
ग्रामीण इलाकों को एक्सप्लोर करने के लिए आप राजस्थान के नारलाई गांव जा सकते हैं। अरावली पहाड़ियों में स्थित ये जगह बेहद खूबसूरत है।
नेचर लवर के लिए ये जगह स्वर्ग है। राजस्थान की सबसे खूबसूरत ऑफबीट जगह में इसकी गिनती होती है जो देवगढ़ महल के लिए फेमस है।