Offbeat Hill Stations: हम गर्मी से राहत पाने के लिए यूनीक और नई जगह की तलाश में होते हैं जहां प्रकृति की सुंदरता का आनंद लिया जा सके। भारत में कई खूबसूरत लोकेशन हैं जो गर्मियों के आखिरी दिनों में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। अगर आप गर्मी खत्म होने से पहले कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
दार्जिलिंग: गर्मी के मौसम में दार्जिलिंग की ठंडी जलवायु और हरे-भरे परिदृश्य और भी ज्यादा निखरकर सामने आते हैं। गर्मी से बचने का आदर्श स्थान दार्जिलिंग आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल होना ही चाहिए यहां चाय के बागानों, टॉय ट्रेन और कंचनजंगा पर्वत का दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।
ऊटी: गर्मी से राहत पाने के लिए एकदम परफेक्ट जगह के रूप में ऊटी को जाना जाता है। गर्मी के दिनों में यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। झील, बोटिंग और रंग-बिरंगे फूलों के लिए मशहूर ऊटी की यात्रा करने का आप प्लान कर सकते हैं।
मुसोरी: ट्रैवल बकेटलिस्ट में अगर आप किसी यूनीक जगह को जोड़ना चाहते हैं तो फिर मुसोरी की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। मुसोरी की ठंडी हवा का अनुभव आपका दिन बना देगा यहां की सुंदर घाटियां, कैनॉट पार्क और माल रोड यात्रा के लिए बेस्ट हैं।
कुल्लू: प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम आप गर्मी के मौसम में कुल्लू में महसूस कर सकते हैं। यहां के देवदार के जंगल इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। तनाव से दूर रहने के लिए नदी के किनारे टहलना और शांत वातावरण आपके मन को सुकून के पल प्रदान करेंगे।
