Stress Relief Travel: आजकल की तेज भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों में स्ट्रेस काफी बढ़ गया है। तनाव से राहत पाने के लिए लोग सोचते हैं कि साल में एक बार लंबी छुट्टी काफी होती है, लेकिन सच इसके विपरीत है। रिसर्च में ऐसा पाया गया है कि महीने में एक-दो छोटे ट्रिप लेना दिमाग और शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान रोजाना कल पर टालते आ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। यहां हमने डिटेल में जानकारी दी है कि कैसे शॉर्ट वेकेशन्स (short trips) लंबी ट्रिप की तुलना में आपके लिए ज्यादा असरदार हो सकता है।
छुट्टी सिर्फ आराम नहीं, दिमाग की जरूरत है
छुट्टी का मतलब सिर्फ सोना या आराम करना नहीं होता। ये हमारे दिमाग को रीसेट करने का तरीका है। जब हम किसी ट्रिप की प्लानिंग करते हैं, तो उसी समय से हमें खुशी मिलने लगती है। नई जगह जाने का एक्साइटमेंट ही मूड को बेहतर कर देता है।
छोटे ट्रिप ज्यादा खुशी देते हैं
रिसर्च में भी पाया गया है कि जो लोग बार-बार छोटे-छोटे ट्रिप लेते हैं, वे ज्यादा खुश रहते हैं और कम तनाव महसूस करते हैं। इसकी वजह ये है कि छोटी-छोटी ब्रेक्स से दिमाग पर लगातार पड़ा दबाव कम होता रहता है।
बड़ी छुट्टी की खुशी जल्दी खत्म हो जाती है
अगर आप साल भर काम करके सिर्फ एक बार लंबी छुट्टी लेते हैं, तो उसकी खुशी कुछ ही दिनों में खत्म हो जाती है। लेकिन अगर आप हर कुछ महीने में छोटा ट्रिप लेते हैं, तो दिमाग लगातार फ्रेश बना रहता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
दिमाग और शरीर दोनों को आराम मिलता है
लगातार काम करने से स्ट्रेस धीरे-धीरे बढ़ता रहता है और हम समझ भी नहीं पाते। छोटे ट्रिप लेने से दिमाग को ब्रेक मिलता है और शरीर भी रिलैक्स होता है। इससे बर्नआउट की समस्या भी कम होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
खुशहाल और स्ट्रेस-फ्री लाइफ
परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप करने से आपस में समय बिताने का मौका मिलता है। इससे रिश्ते और मजबूत होते हैं और एक अलग ही तरह की खुशी मिलती है। ऐसे में अगर आप सच में अपने दिमाग को हल्का और खुश रखना चाहते हैं, तो बड़ी छुट्टी का इंतजार मत कीजिए। बीच-बीच में छोटे-छोटे ट्रिप लेते रहिए। यही आदत आपकी लाइफ को ज्यादा खुशहाल और स्ट्रेस-फ्री बना सकती है।
