Monsoon Places in South India: साउथ इंडिया घूमने के लिए बेहद स्पेशल है। आप घूमने के लिए साउथ के सभी राज्यों में जा सकते हैं। नॉर्थ की ही तरह साउथ में भी आपको एक से बढ़कर एक हिल स्टेशंस देखने को मिलेंगे। मानसून के महीने में ये हिल स्टेशंस और भी ज्यादा सुंदर दिखते हैं। अगर आप मानसून के दौरान घूमना पसंद है तो आपको इन हिल स्टेशं पर जरूर आना चाहिए। आप इन हिल स्टेशंस पर अपने बचपन के दोस्तों से लेकर फैमिली, वाइफ और बच्चों या फिर गर्लफ्रेंड के साथ आ सकते हैं। आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको मानसून के दौरान जरूर जाना चाहिए।
ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह
मानसून को लेकर साउथ इंडिया की फेमस जगह (South India Monsoon Best Places)
मुन्नार (Munnar)
केरल के पश्चिमी घाट में स्थित मुन्नार एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। मुन्नार खासतौर से अपने चाय बागानों, पहाड़ों और झरनों के लिए फेमस है। मानसून के दौरान मुन्नार स्वर्ग में बदल जाता है और आपको यहां नजारे स्वर्ग जैसे सुंदर-सुंदर देखने को मिलते हैं। मौसम भी काफी ठंडा रहता है। साथ ही मुन्नार और उसके आसपास आपको घूमने के भी कई सारे शानदार ऑप्शंस मौजूद हैं।

Munnar
कोडईकनाल (Kodaikanal)
कोडईकनाल तमिलनाडु में सबसे अधिक देखे जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। समुद्र तल से 2133 मीटर की ऊंचाई पर स्थिक कोडईकनाल अपनी सुन्दरता और शांत वातावरण से सबको सम्मोहित कर देता है। मानसून के दौरान कोडईकनाल का मौसम शानदार हो जाता है और आप सुंदर-सुंदर झरनों के नजारे देख सकते हैं। कोडईकनाल का दीदार करने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट यहां आते हैं।

Kodaikanal
कूर्ग (Coorg)
कर्नाटक में घूमने के लिए कूर्ग हिल स्टेशन भी बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। मानसून के मौसम के दौरान यहां का तापमान काफी गिर जाता है। अगर आप मानसून के दौरान यहां आते हैं तो आपको यहां सुंदर-सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। मानसून में आप यहां की हरी-भरी हरियाली, धुंध से ढकी घाटियां और तेज बहती नदियों का दीदार कर पाएंगे।

Coorg
ऊटी (Ooty)
ऊटी तमिलनाडु का एक फेमस हिल स्टेशन है, जो नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा है। मानसून के मौसम में तो ऊटी के नजारे देखने लायक होते हैं। ऊटी का सुहावना मौसम और प्राकृतिक सुंदरता इसे दक्षिण भारत में एक फेमस मानसून डेस्टिनेशन बनाती है। ऊटी को 'दक्षिण की रानी' भी कहा जाता है।
