Historical Places Shimla: शिमला एक ऐसी टूरिस्ट प्लेस है जहां देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। शिमला सिर्फ एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि इतिहास, वास्तुकला और विरासत का जीता-जागता उदाहरण है जिसे आपको गहराई से एक्सप्लोर करना चाहिए। ब्रिटिश कालीन विरासत और समृद्ध ऐतिहासिक धरोहरें शिमला को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं।
कालका-शिमला रेलमार्ग: ब्रिटिशों द्वारा साल 1903 में बनाया गया ये पर्वतीय रेलवे मार्ग UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है। एक पर्यटक आकर्षण के साथ आपको यहां मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा देखने को मिलेगा। 100+ सुरंगें, 800+ पुल और अद्भुत नजारे इस जगह की खासियत है।
वाइसरीगल लॉज: ब्रिटिश वायसराय का समर हाउस वाइसरीगल लॉज की यात्रा आप कर सकते हैं। अब ये जगह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी के नाम से जानी जाती है। ट्यूडर शैली की वास्तुकला के अलावा सुंदर बगीचे और ऐतिहासिक महत्व इस जगह की खासियत है।
गाइटी थिएटर: 1887 में इसकी स्थापना हुई थी जो ब्रिटिश काल में सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य केंद्र हुआ करता था। गोथिक शैली की शानदार इमारत इस जगह की खासियत है मौजूदा समय में ये स्थान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कला प्रदर्शनों का स्थल है।
रिज मैदान: ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रिज मैदान आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। अद्भुत पहाड़ी दृश्य के अलावा यहां आपको आसपास क्राइस्ट चर्च, गवर्नमेंट लाइब्रेरी भी मिल जाएगी। सभी बड़े त्यौहार और समारोह यहीं सेलिब्रिट किए जाते हैं।
