यात्रा

Ranthambore Trip: वाइल्ड लाइफ लवर्स कर सकते हैं ट्रिप प्लान, इन महीनों में दिखता है बाघ

Ranthambore Travel Guide: भारत के सबसे फेमस राष्ट्रीय उद्यानों में से एक रणथंभौर टूरिस्ट लोगों को खासा लुभाता है। बाघ देखे जाने की बढ़ती संभावनाओं के लिए ये जगह काफी पसंद की जाती है। वन्यजीव प्रजातियों से लेकर प्राचीन इतिहास तक यहां कई ऐसी जानकारी है जो आपको पूरी तरह से बांधी रहेगी।

Image

Ranthambore Travel Guide

Ranthambore National Park: राजस्थान में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। तकरीबन 392 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली ये खूबसूरत जगह वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध इतिहास की गवाही देती है। इसके साथ-साथ बंगाल बाघों की समृद्ध आबादी के लिए ये जगह जानी जाती है। रणथंभौर का समृद्ध इतिहास बेहद प्राचीन है जो 8वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है।

घूमने-फिरने के दौरान यहां आपको वन्य जीवन की उल्लेखनीय विविधता देखने को मिल जाएगी। ना केवल प्रतिष्ठित बंगाल टाइगर, बल्कि तेंदुए, स्लॉथ भालू, लकड़बग्घा, सांभर, चीतल और नीलगाय सहित हिरण की विभिन्न प्रजातियां यहां आपको देखने को मिल जाएंगी। यह पार्क पक्षी देखने वालों के लिए भी जन्नत से कम नहीं है। 300 से अधिक प्रजातियों के पक्षी यहां निवास करते हैं।

अगर आप रणथंभौर नेशनल पार्क घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ये पार्क अक्टूबर से जून तक खुला रहता है। घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच होता है। इस दौरान यहां का मौसम सुहावना होता है और बाघों को देखने की संभावना भी अधिक होती है।

ज्यादा गर्मी के महीनों में यहां घूमने से बचने की सलाह दी जाती है। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान कई क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक की अपनी अनूठी विशेषताएं और आकर्षण हैं। बता दें कि अपनी सफारी पहले से बुक करना आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है क्योंकि पार्क में जाने वाले वाहनों की संख्या सीमित होती है और पीक सीजन के दौरान बुकिंग मिलने में दिक्कत हो सकती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article