IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने PURI DHAM WITH BHUBANESWAR-KONARK-CHILKA नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार धार्मिक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको श्री जगन्नाथ धाम और भुवनेश्वर दर्शन यात्रा का मौका मिल रहा है। भुवनेश्वर, पुरी, कोणार्क और चिल्का डेस्टिनेशन को इस पैकेज के तहत कवर किया जा रहा है। यह टूर पटना से शुरू होगा। पटना, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल और झाझा में बोर्डिंग/डिबोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध है।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 30 जुलाई 2025 को पटना रेलवे स्टेशन से सुबह 8:45 बजे ट्रेन 18450 बैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस पकड़ें। ट्रेन से पूरे दिन की यात्रा है। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज के लिए 30 जुलाई के अलावा आप आने वाले किसी बुधवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 40770 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹23070 और ₹18840 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹16200 है।
इस पैकेज का कोड EPR005 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा 8595937731, 8595937732, 7003125136, 7003125159 इन नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं।
