Weekend Nightout Trips: रात में दोस्तों या पार्टनर के साथ कुछ अलग और यादगार अनुभव के लिए नाइटआउट करना हमेशा से ही शानदार अनुभव रहता है। आज हम आपको दिल्ली के आसपास की जिन 3 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं वहां रात के समय का जादू देखते बनता है। भागम-भाग भरी लाइफ से थोड़ा आराम पाने के लिए आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।
मुरथल (हरियाणा): नाइट ड्राइव के लिए मुरथल (हरियाणा) शानदार लोकेशन है। परांठों के लिए फेमस मुरथल में रात को गरमा गरम मक्खन वाले पराठे खाना आपकी यात्रा को और भी ज्यादा सुगम बना देगी। दिल्ली-एनसीआर से लगभग 60 किलोमीटर दूर मुरथल की नाइट ड्राइव आप दोस्तों या परिवार के साथ कर सकते हैं।
दमदमा लेक (गुरुग्राम): दिल्ली से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर बसे दमदमा लेक पर आप नाइट ड्राइव के दौरान जा सकते हैं। अगर आप शांत और रोमांटिक गेटवे की तलाश में हैं तो दमदमा लेक बेस्ट स्पॉट हो सकता है। कैंपिंग, बोनफायर और नाइट स्टे के लिए ये परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।
इंडिया गेट-कनॉट प्लेस: रात में जगमगाता इंडिया गेट और CP की चहल-पहल आपकी यात्रा में चार चांद लगा देगी। परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ यहां जाना मजेदार अनुभव हो सकता है। यहां जाकर आप मिडनाइट वॉक, स्ट्रीट फूड और लेट नाइट कैफे को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
