घूमना-फिरना कुछ लोगों को बेहद पसंद होता है, तो वहीं कुछ लोग घूमने से पहले काफी सोच विचार करते हैं। वहीं कुछ लोगों को तो कहां घूमने जाना है, ये जगहें तय करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यदि आप जल्दी कहीं घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं, लेकिन जगह तय नहीं कर पा रहे हैं। तो आज हम आपको देश की 5 बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप अगस्त के महीने में घूमने का प्लान बना सकते है। आइए जानते हैं अगस्त में घूमने लायक 5 बेस्ट जगहें...
मेघालय
भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में शामिल मेघालय अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए एक अलग पहचान रखता है। मानसून का सीजन मेघालय की सुंदरता को और भी बढ़ा देता है, यही कारण है कि अगस्त में घूमने के लिए मेघालय एक बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।
पंचगनी (महाराष्ट्र)
महाराष्ट्र का पंचगनी टूरिस्ट का पसंदीदा डेस्टिनेशन है। यही कारण है कि यहां साल भर में लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। पंचगनी फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है। मानसून में चारों तरफ फैली हरियाली यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देती है।
वायनाड, केरल
केरल का वायनाड अगस्त में घूमने के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां के हरे-भरे वर्षावन इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। वायनाड के आसपास मौजूद झरने और नदियां इस समय पूरे उफान पर होते हैं, जिससे यहां का दृश्य और भी जीवंत हो उठता है। जहां ट्री-हाउस और चाय के बागानों में ठहरने का अनुभव आपको हमेशा याद रहने वाला है।
उदयपुर, राजस्थान
राजस्थान का नाम आते ही रेगिस्तान और रेतीले नजारे हमारे जेहन में आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान का उदयपुर मानसून में काफी सुहाना हो जाता है। जी हां झीलों का शहर कहा जाने वाला उदयपुर अगस्त में घूमने के लिए शानदार डेस्टिनेशन है। यहां आप पिछोला झील, सिटी पैलेस, या मानसून पैलेस (सज्जन गढ़ किला) से सूर्यास्त का नजारा देख सकते हैं।
कुर्ग, कर्नाटक
दक्षिण भारत के बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन में शामिल कुर्ग मानसून में और भी आकर्षक दिखाई देता है। यहां आप कॉफी के बागान, झरने और शांत वातावरण आपको काफी पसंद आने वाला है। कुर्ग में आप शानदार रिवर राफ्टिंग का मजा भी ले सकते हैं।
