यात्रा

IRCTC Tour Package: 2 दिन में हो जाएंगे राम लला के दिव्य दर्शन, बुक कर लें आईआरसीटीसी का ये खास पैकेज

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी द्वारा अक्सर ही भारत तो विदेश यात्रा के लिए किफायती और बहुत अच्छे पैकेज लॉन्च किए जाते हैं। हाल ही में अयोध्या, राम मंदिर तो उसके आस पास की जगहों पर घूमने के लिए खास पैकेज लाया गया है। देखें इस पैकेज से जुड़ी जानकारी, कीमत और कैसे बुक करें।

Image

Irctc Ayodhya Tour Package (Photo Credit - X)

IRCTC Tour Package: परिवार या दोस्तों के साथ किसी 2 दिन की धार्मिक यात्रा पर जाने का मन है, तो आईआरसीटीसीटी के इस खास पैकेज की बुकिंग करना बहुत ही किफायती हो सकता है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी द्वारा हाल ही में अयोध्या राम मंदिर तो आस पास के मंदिरों के दिव्य दर्शन का पैकेज लॉन्च किया गया है। इस पैकेज का नाम RAM LALLA DARSHAN AYODHYA जिसका पैकेज कोड NDR012 है। इस पैकेज में यात्रियों को ट्रेन के माध्यम 2 दिन और 1 रात अयोध्या जी में राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, सरयू घाट के दिव्य दर्शन प्राप्त होंगे।

कहां से शुरु होगा सफर

2 दिन और 1 रात वाले इस पैकेज की बुकिंग आप हर शुक्रवार और शनिवार के लिए कर सकते हैं। इस पैकेज में आपको दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से हर वीकेंड वंदे भारत ट्रेन मिलेंगी जो अयोध्या पहुंचाएगी। इस पैकेज के तहत ही आपको एक रात होटल में रुकने की व्यवस्था भी मिलेगी।

कितने पैसे होंगे खर्च

अयोध्या टूर पैकेज की कीमत कुछ प्रकार होगी, यात्रियों द्वारा चुने गए होटल रूम की शेयरिंग के आधार पर पैकेज का खर्च होगा।

Class

Comfort

Occupancy

Prices(Per Person)

Single Occupancy

Rs. 16020/-

Double Occupancy

Rs. 11040/-

Triple Occupancy

Rs. 9510/-

Child(05-11 years) with bed

Rs. 9170/-

Child (05-11 years) without bed

Rs. 8970/-

उपलब्ध सुविधाएं

इस पैकेज की बुकिंग करने वाले यात्रियों को आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन लेने के बाद ट्रेन में नाश्ते और लंच की सुविधा मिलेगी। अयोध्या पहुंचने पर होटल में चेक इन होगा और फिर सरयू घाट में स्नान कर राम मंदिर दर्शन करवाए जाएंगे। पैकेज में होटल में नाश्ते की सुविधा भी शामिल होगी, जिसके बाद हनुमानगढ़ी, कनक भवन के दर्शन होंगे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article