मानसून में ज्यादातर लोग ट्रिप प्लान करते हैं। बरसात के मौसम में फैमिली के साथ ट्रैवल करने का अपना एक अलग ही आनंद होता है। फैमिली के साथ ट्रेन से ट्रैवल करने में काफी मजा भी आता है। लेकिन बच्चों के साथ ट्रैवल करते वक्त काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं कि बच्चों के साथ ट्रैवल करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बच्चों के साथ ट्रैवल करते वक्त ये चीजें रखें साथ
मेडिकल किट रखें साथ
अगर आप अपने बच्चे के साथ ट्रैवल कर रहे हैं तो मेडिकल किट रखना न भूलें। क्योंकि कई बार बच्चे को ट्रैवलिंग की वजह से थकावट होती है जिससे उन्हें सर्दी-जुकाम, बुखार, शरीर में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा ट्रेन में ट्रैवल करते वक्त बच्चों की स्वच्छता का भी ध्यान रखें।
बच्चों के खान-पान का रखें ध्यान
सफर के दौरान बच्चों का बाहर का खाने का खूब मन करता है। लेकिन उन्हें बाहर का बिल्कुल भी नहीं खाने दें। क्योंकि गलत खान-पान की वजह से बच्चे बीमार पड़ सकते हैं।
साथ रखें दूध
बच्चों के साथ ट्रैवल करते वक्त काफी चीजें रखनी पड़ती है। इनमें सबसे जरूरी है दूध। छोटे बच्चों के लिए आप थर्मस में भरकर दूध रखें। क्योंकि ट्रेन में दूध मिलना काफी मुश्किल होता है और अगर आपको दूध मिल भी गई तो उसकी शुद्धता की गारंटी नहीं दी जा सकती है।
