यात्रा

नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी, गुवाहाटी से शिलॉन्ग और कोहिमा तक यादगार सफर

Northeast India Travel: अगर आप शानदार ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। नॉर्थ ईस्ट की जादुई यात्रा करने का सुनहरा मौका आपको मिलने जा रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी रहने से लेकर खाने-पीने तक सबके बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Northeast India Travel

नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी

IRCTC Tour Package 2026: नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान कर रहे हैं? भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको गुवाहाटी से शिलॉन्ग और कोहिमा तक की अद्भुद यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज का नाम- NORTH EAST DISCOVERY रखा गया है। लंबी ट्रिप का प्लान कर रहे हैं लोगों को ध्यान में रखकर ही इस पैकेज को डिजाइन किया गया है।

15 दिन और 16 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए ये पैकेज जन्नत से कम नहीं है। इस ट्रिप में आपको कई शानदार और अलग-अलग तरह की जगहें घूमने का मौका मिलेगा। आप कामाख्या मंदिर और ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बने खूबसूरत उमानंदा मंदिर के दर्शन करेंगे। शाम को ब्रह्मपुत्र नदी में सनसेट क्रूज का मजा ले सकते हैं, जहां ढलते सूरज का नजारा बेहद शानदार लगता है।

यहां बौद्ध संस्कृति से जुड़ी जगहें भी देखेंगे, जैसे गोम्पा बौद्ध मंदिर और थेरवाद बौद्ध मंदिर, जहां शांति और सुकून का एहसास होता है। इतिहास पसंद है तो तलातल घर, रंग घर (जिसे ईस्ट का कोलोसियम भी कहा जाता है) और शिवडोल मंदिर जरूर घूमेंगे-ये असम के शाही इतिहास की झलक दिखाते हैं।

इसके अलावा आप त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन करेंगे, जो बहुत प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक है। मिजोरम में आपको आइजोल जूलॉजिकल पार्क और मिजोरम स्टेट म्यूजियम घूमने का मौका मिलेगा, जहां स्थानीय वन्यजीव और संस्कृति के बारे में जान सकते हैं। साथ ही वॉर सेमेट्री और खूबसूरत कैथेड्रल चर्च भी देखेंगे, जो इतिहास और आस्था दोनों का अनुभव कराते हैं। और हां, खोनोमा गांव भी जाएंगे, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और पारंपरिक नगा संस्कृति के लिए जाना जाता है।

3 फरवरी 2026 को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से गुवाहाटी के लिए ट्रेन शाम 4 बजे रवाना होगी। रात भर की यात्रा होगी और ट्रेन में ही आपको रात का भोजन मिल जाएगा। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो AC- III इस पैकेज के लिए आपको 1,43,485 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 1,19,945 और 1,16,585 रुपए तय किया गया है। वहीं 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 1,09,490 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड CDBG35 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8598931047, 8287930484, 8882826357 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article