यात्रा

बरसात में निखर उठता है नॉर्थईस्ट, बादल उतरते हैं जमीन पर, घूमिए ये 4 खूबसूरत स्थान

Northeast India During Monsoon: बारिश की फुहारों में भीगी नॉर्थ ईस्ट की धरती मानसून के महीने में रोमांच, शांति और फोटोग्राफी के लिए स्वर्ग बन जाती है। ऐसे में इस बार आप विदेश ट्रिप पर पैसे बहाने की जगह नॉर्थ ईस्ट में मौजूद इन 4 जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।

Image

Northeast India during monsoon

Monsoon Travel Destinations: हरी-भरी वादियां, बादलों से ढकी पहाड़ियां और अनछुए सौंदर्य नॉर्थ ईस्ट इंडिया की पहचान है। घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए मानसून का मौसम यात्रा के लिए सबसे बेस्ट होता है। मानसून के सीजन में इस बार आप नॉर्थ ईस्ट में मौजूद इन 4 जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि मानसून के मौसम में यह क्षेत्र और भी जादुई हो उठता है।

शिलॉन्ग (मेघालय): मानसून में शिलॉन्ग की यात्रा एक सपने जैसी होती है। पूर्व का स्कॉटलैंड कहे जाने वाला शिलॉन्ग आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। यहां आप एलिफैंट फॉल्स, स्प्रेड ईगल फॉल्स और शिलॉन्ग पीक के दीदार कर सकते हैं।

चेरापूंजी (मेघालय): चेरापूंजी में मानसून का अनुभव आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा। विश्व के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में से एक चेरापूंजी आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। डबल डेकर रूट ब्रिज, नोहकलिकाई फॉल्स और रहस्यमय मवस्माई गुफाएं की यात्रा आप कर सकते हैं।

तवांग (अरुणाचल प्रदेश): हल्की ठंड और रोमांच का आदर्श संगम महसूस करने के लिए आप तवांग का रुख कर सकते हैं। बारिश में तवांग बादलों और धुंध की चादर में लिपटा बेहद खूबसूरत नजर आता है। तवांग मठ, सेला पास और मधुरी झील आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

आइजोल (मिजोरम): एडवेंचर व इको-टूरिज्म पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए आइजोल की यात्रा हमेशा से ही स्पेशल होती है। शांत और हरा-भरा शहर आइजोल मानसून में खिल उठता है। जंगलों से घिरे गांव और रेयर ट्राइबल हैंडीक्राफ्ट्स का अनुभव आप यहां ले सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article