Manali Travel Diary: शहर की चिल्लम-चिल्ली और जीवन की भागदौड़ जब थकाने लगे तब दिल चाहता है कहीं दूर पहाड़ों की गोद में 2 पल सुकून के तलाशा जाए। ऐसा ही मौका मुझे मिले जब मैंने बैग पैक किया और तमाम तरह कि टेंशन को किनारे रख मनाली जाने का फैसला किया। मनाली हिमाचल प्रदेश का छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस बार मेरी यात्रा सिर्फ मनाली तक ही सीमित नहीं थी, थोड़ा हटकर ढुंगरी गांव भी मैंने एक्स्पलोर किया जिसकी खूबसूरती और मनमोहक नजारे किसी का भी दिल जीत लेंगी।
यात्रा की शुरुआत (Delhi To Manali Bus)
दिल्ली से मेरी यात्रा की शुरुआत हुई। मैंने रात की वोल्वो बस बुक की थी। कश्मीरी गेट बस टर्मिनल से बस लेने के बाद काफिला मनाली के लिए निकल पड़ा। मनाली पहुंचने में तकरीबन 12 से 13 घंटे का समय लगता है रास्ते में 2 रेस्ट स्टॉप थे एक कुरुक्षेत्र में और दूसरा कुल्लू में।

Manali tourism
ढुंगरी गांव (Manali Dhungri Village)
मनाली बस स्टॉप से 19 मिनट की कार सवारी करके आप ढुंगरी गांव पहुंच सकते हैं। मनाली से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ियों की गोद में ढुंगरी गांव बसा हुआ है। गांव के चारों ओर का माहौल इतना शांत और आध्यात्मिक था कि कुछ पल के लिए मेरा मन वहीं ठहर गया था। हरियाली से ढके इस गांव में बादल गांव के ऊपर तैरते हैं जिन्हें देखना बेहद खूबसूरत एहसास होता है। ढुंगरी गांव में आपको स्टे के लिए अच्छे और शानदार ऑपशन मिल जाएंगे। मैंने यहीं एक शांत सा होमस्टे लिया, जहां से घाटी का दृश्य साफ दिखता था। हिडिंबा देवी मंदिर इस गांव की सबसे प्रसिद्ध जगह है।

Manali Dhungri Village
Dylan कैफे (Best Cafe In Manali With View)
हिप्पी वाइब के लिए आप Dylan कैफे का रुख कर सकते हैं। किताब पढ़ने वाले या फिर घूमक्कड़ लोगों को ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ओल्ड मनाली में स्थित इस कैफे की दीवारों पर बॉब डिलन से प्रेरित म्यूरल और पोर्ट्रेट्स हैं। अगर आप एक आर्ट-लवर हैं तो इस स्पॉट को आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां कॉफी और स्नैक्स जायकेदार है।

dylan cafe manali
कुछ खास यादें ( Manali Special Memories)
- खरगोश और बकरी के साथ फोटो खिंचवाना (30 से 50 रुपये फीस)
- IL Forno मनाली मॉल रोड की ओर स्थित कैफे में स्वादिष्ट फायरवुड पिज्जा का स्वाद
- स्थानीय वाइन वंडर वाइन का स्वाद (शिमला में बनी ये वाइन फलों के स्वाद में उपलब्ध है)
- सुबह की चाय के साथ घाटियों और बादलों को पास से गुजरते देखना
- पारंपरिक हिमाचली भोजन जैसे सिद्दू का स्वाद
