यात्रा

भारत में मौजूद सबसे रोमांचक नाइट ट्रेक, जानकर बना लो ट्रिप प्लान, पूरी होगी रोमांच की तलाश

Night Treks India: दिन में पहाड़ों पर चढ़ना आम बात है लेकिन, इस बार आप खुदको चुनौती देते हुए नाइट ट्रेकिंग करने का प्लान कर सकते हैं। रात के अंधेरे में ट्रेकिंग का अलग मजा होता है। नाइट ट्रेकिंग साहस, आत्मविश्वास और प्रकृति से जुड़ने का सुनहरा मौका प्रदान करती है। तारों की छांव और रात के अंधेरे में ट्रेकिंग का अलग मजा होता है।

Image

भारत में मौजूद सबसे रोमांचक नाइट ट्रेक

Night Treks: रोमांच की चाह में इस बार आप नाइट ट्रेकिंग का प्लान कर सकते हैं। नाइट ट्रेकिंग सिर्फ एडवेंचर नहीं बल्कि खुद से जुड़ाव का एक सुनहरा मौका होती है। रात के सन्नाटे में ट्रेकिंग करना आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर सकता है। यहां डिटेल में भारत के 4 बेहतरीन नाइट ट्रेक के बारे में जानकारी दी गई है जिसे जानकर आप फटाफट से ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

ट्रेक टू ट्रिओंड हिल: हिमाचल प्रदेश में मैक्लोडगंज के पास ये स्थित है। देर शाम से शुरू होकर अगली सुबह तक ट्रेक चलता है। ये ट्रेक कठिनाई स्तर के लिहाज से आसान है जहां ट्रेकिंग के दौरान आप आसमान में चमकते सितारों का दीदार कर सकते हैं।

स्कंदगिरी ट्रेक, कर्नाटक: बेंगलुरु से करीब 70 किमी की दूरी पर स्कंदगिरी ट्रेक का आप रुख कर सकते हैं। मध्यरात्रि में ट्रेक शुरू होता है यात्रा के दौरान क्लाउड सी व्यू और शांत वातावरण इसकी खासियत है। हालांकि, यात्रा के लिए सरकारी परमिट जरूरी है।

राजमाची नाइट ट्रेक, महाराष्ट्र: जंगल का सन्नाटा और टॉर्च की रोशनी में रास्ता ढूंढने का मजा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। रात 9-10 बजे से आप ट्रेकिंग की शुरुआत कर सकते हैं। फोर्ट एक्सप्लोर करना बेहद रोमांचकारी अनुभव होता है।

कलावंती दुर्ग ट्रेक, महाराष्ट्र: कलावंती दुर्ग ट्रेक किसी सपने के सच होने जैसा एहसास दिलाता है। चट्टानों पर चढ़ाई, घने जंगल, सितारों से सजा आसमान आपकी यात्रा को रोमांचक बना देते हैं। पनवेल के पास, महाराष्ट्र में ये स्थित है जहां रात 10 बजे से ट्रैकिंग की शुरुआत हो जाती है। कठिनाई स्तर के लिहाज से ये ट्रेक मध्यम से कठिन के बीच में आता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article