Spiti Valley
Spiti Valley Tourism: हिमाचल प्रदेश की एक ठंडी, रहस्यमयी और बेहद खूबसूरत जगह स्पीति वैली घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं। समुद्र तल से लगभग 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस अनोखी जगह पर आपको बर्फ, पहाड़, संस्कृति और एडवेंचर का संगम देखने को मिलेगा। मई से अक्टूबर तक यहां की सड़कें खुली रहती हैं और मौसम सुहावना होता है ऐसे में आप इस टाइम यहां खुलकर एक्सप्लोर कर सकते हैं।
रोड ट्रिप का कर सकते हैं प्लान: रोड ट्रिप का भी आप प्लान कर सकते हैं क्योंकि इस टाइम पर यहां सड़कें पूरी तरह से खुली रहती हैं। मनाली रूट (रोहतांग दर्रा) और शिमला रूट दोनों एक्टिव होते हैं। यात्रा के दौरान आप थुकपा, मोमोज, बटर टी, याक चीज के अलावा लोकल होमस्टे का अनुभव लेना बिल्कुल भी मत भूलें।
स्पीति वैली के प्रमुख आकर्षण: यहां के स्थानीय लोग भी काफी ज्यादा मिलनसार होते हैं जो गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। यात्रा के दौरान आप स्पीति का मुख्य शहर और ट्रैवल बेस काजा, पहाड़ी पर बसा शानदार बौद्ध मठ की मठ, ऊंचाई पर बसा गांव किब्बर, लांगजा, हिक्किम और कोमिक, ताबो मठ, धनकर मठ और झील जाना बिल्कुल भी मत भूलें।
यात्रा के दौरान सावधानियां: ऊंचाई के कारण ऑक्सीजन की कमी महसूस हो सकती है ऐसे में जल्दबाजी बिल्कुल मत करें और आराम से यात्रा करें। रातें ठंडी हो सकती हैं ऐसे में हल्का जैकेट जरूर रख लें। अगर आप खुदकी गाड़ी से यहां जा रहे हैं तो फिर जान लें कि यहां पेट्रोल पंप बहुत कम हैं ऐसे में टैंक फुल रखें।