यात्रा

Mountain Retreat: बस पहाड़ों का सुकून और रोमांच, शहर की भागदौड़ से बचकर यहां जाएं घूमने

Offbeat Travel Spots India: शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर अगर 2 पल आप शांति से बिताना चाहते हैं और किसी यूनीक और कम जानी पहचानी जगह की तलाश में हैं तो इन 4 जगहों की यात्रा ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये यात्रा हर लिहाज से आपके लिए खास होगी जहां आप खुदको करीब से जान सकेंगे।

Image

Mountain retreat

Less Crowded Hill Stations: कम भीड़-भाड़ वाली, शांत और रोमांच से भरपूर जगह की अगर आप तलाश में हैं तो आज आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे 4 ऐसी खूबसूरत और कम जानी पहचानी जगह जहां ना तो आपको भीड़ मिलेगी ना ज्यादा शोर-शराबा। प्रकृति के बीच यहां आप शांति के 2 पल बिता सकते हैं।

सोपिंग, उत्तराखंड: बागेश्वर के नजदीक कम जाना पहचाना हिल स्टेशन सोपिंग आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। एडवेंचर के साथ ही प्रकृति का आनंद लेने के लिए आप सोपिंग की यात्रा कर सकते हैं। नदियों के किनारे घने जंगल में बैठकर ठंडी हवा का लुत्फ उठाना इस जगह की खासियत है।

किब्बर, हिमाचल प्रदेश: स्पीति की एक खूबसूरत ऊंची बस्ती किब्बर आप घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। बर्फ से घिरे पहाड़ और बेहद शांत वातावरण इस जगह को और भी ज्यादा खास बनाते हैं। क्लाइमेट, ट्रेकिंग और सांस्कृतिक एक्सपीरियंस के लिए आप इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

चिकमंगलूर, कर्नाटक: कॉफी प्लांटेशन्स के बीच एक शांत पहाड़ी शहर चिकमंगलूर के बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। झरने, घाटियां, और खूबसूरत सूर्योदय-सूर्यास्त का नजारा देखने के लिए यहां जाने का प्लान करें।

भूड़, उत्तराखंड: ट्रेकिंग के साथ ही अगर आपको प्राकृतिक सुंदरता का कमाल देखना है तो फिर भूड़ की यात्रा अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरे पल बिताने के लिए ये एक आदर्श लोकेशन है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article