यात्रा

Places to visit on Mothers Day: मदर्स डे पर ट्रिप प्लान कर मां को दें सरप्राइज, घूमने के लिए चुनें ये शानदार जगहें

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 4, 2023, 09:50 AM IST

Mother's Day Special Trips: 8 मई को मदर्स डे है और हर कोई अपनी मां के लिए यह दिन खास बनाना चाहता है। इस मदर्स डे आप अपनी मां को यात्रा का तोहफा दें।

Image

Mothers day special trip (Istock)

Mother's Day Special Trips: इस दुनिया में मां की तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती। इस जहां में मां से ज्यादा अनमोल कुछ भी नहीं है। संसार में कोई भी मां की जगह नहीं ले सकता। 8 मई को मदर्स डे है और हर कोई अपनी मां के लिए यह दिन खास बनाना चाहता है। आप भी इस दिन अपनी मां को कोई उपहार देने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको एक खास प्लान बताने जा रहे हैं। इस मदर्स डे आप अपनी मां को यात्रा का तोहफा दें। इस लेख में आज हम आपको बताएंगे उन जगहों के बारे में जहां आप अपनी मां को घुमाने ले जा सकते हैं। यहां कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप इस मदर्स डे भारत में अपनी मां को ले जा सकते हैं।

Places to visit on mothers day

मथुरा और वृंदावन

अगर माता जी का स्वभाव धार्मिक है तो उन्हें मथुरा और वृंदावन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आप एक दिन में इन दोनों स्थानों को कवर कर सकते हैं। वृंदावन पहुंचकर सुबह बांकेबिहारी जी और राधावल्लभ जी के दर्शन कर लें। वहीं शाम को मथुरा में श्रीकृष्णजन्मभूमि और द्वारिकाधीश जी के दर्शन कर लें।

हरिद्वार और ऋषिकेश

इसी तरह दूसरा ऑप्शन आपके पास है हरिद्वार और ऋषिकेश का। आप माता जी को हरिद्वार लेकर जा सकते हैं। वहां इस समय मौसम भी काफी खुशनुमा है और ऋषिकेश में पतित पावनी गंगा की धारा के समीप कुछ समय गुजारें। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा आरती का नजारा और आवाज बहुत पसंद आएगी।

जयपुर

जयपुर आकर्षण और पर्यटन के लिहाज से काफी खूबसूरत है। इसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां के दुर्ग, बाजार, मंदिर आदि आपकी मां को जरूर पसंद आएंगे। अगर वह खानपान की शौकीन हैं तो यहां की मावा कचौड़ी, घेवर जरूर खिलाएं।

शिमला

अगर मम्मी को लंबी यात्रा करने में दिक्कत नहीं होती है तो उन्हें शिमला या मनाली भी लेकर जा सकते हैं। हालांकि यहां युवा अधिक पहुंचते हैं लेकिन आप अपनी मां को प्रकृति के करीब ले जाकर उन्हें सुखद अनुभूति करा सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article