Mother’s Day Special: भारत में ऐसी तमाम जगहे हैं जहां आप शहर की भागम-भाग को छोड़कर 2 पल शांति से आराम कर सकते हैं, बात कर सकते हैं और प्रकृति में डूब सकते हैं। इन 3 जगहों की शांति और खूबसूरत वातावरण आपको आत्मीय बातचीत के लिए शानदार अवसर प्रदान करती है ऐसे में आप मां के साथ इन 3 जगहों के लिए रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।
दिल्ली से ऋषिकेश (उत्तराखंड): भीड़-भाड़ वाली दिल्ली से पवित्र गंगा नदी पर बसे शांतिपूर्ण शहर ऋषिकेश के लिए आप रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऋषिकेश आध्यात्मिक विश्राम के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप मां के साथ नदी के किनारे शांति से टहल सकते हैं, मंत्रमुग्ध कर देने वाली गंगा आरती देख सकते हैं और आरामदायक कैफे में 2 पल शांति से बिता सकते हैं। मां के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए दिल्ली से ऋषिकेश एकदम परफेक्ट लोकेशन है।
मुंबई से पंचगनी (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के शांत हिल स्टेशन पंचगनी तक की ड्राइव आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। स्ट्रॉबेरी के खेतों, शानदार नजारों और ताजगी भरे मौसम के लिए पंचगनी एक बेहतरीन जगह है। यहां स्थानीय कैफे में चाय की चुस्की लेते हुए अपनी मां के साथ शांत वातावरण में टहलने का मजा आप उठा सकते हैं।
बैंगलोर से कूर्ग (कर्नाटक): कूर्ग, जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है, एक सुंदर हिल स्टेशन है, जहां कॉफी के बागान और धुंधली पहाड़ियां आपका दिन बना देंगी। बैंगलोर से कूर्ग तक की यात्रा बहुत ही शानदार होती है। यहां आपको बहुत सारे हरे-भरे नजारे रोड ट्रिप के दौरान देखने को मिल जाएंगे। कॉफी के बागानों से लेकर झरनों की सैर आपकी यात्रा को यादगार बना देगी। यहां मां के साथ कोडवा व्यंजनों का लुत्फ आप उठा सकते हैं।
