यात्रा

Most Visited Country: इस देश घूमने जाते हैं सबसे ज्यादा लोग.. दिलकश नज़ारे देख खुश होगा दिल, जिंदगी में एक बार करें विजिट

Most Visited Country in World (दुनिया का नंबर वन देश): देश-दुनिया में वैसे तो घूमने फिरने की बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया का कौन सा देश ऐसा है जहां सबसे ज्यादा लोग विजिट करना पसंद करते हैं। देखें टूरिज्म के मामले में दुनिया का नंबर वन देश, और वहां घूमने फिरने की जगह।

Image

Most Visited Country In world: France Places to Visit

Most Visited Country in World (दुनिया का नंबर वन देश): घूमने फिरने के बड़े शौकीन हैं और इस बार परिवार या दोस्तों के साथ कोई बहुत ही शानदार सी इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने का मन है। तो आपके लिए ये दुनिया का सबसे नंबर वन माना जाने वाला देश विजिट करना एकदम ही कमाल का हो सकता है। वैसे तो दुनिया में कई सारी ऐसी जगहें हैं, जिनकी खूबसूरती देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इस दुनिया में कौन सा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा लोग विजिट करना पसंद करते हैं।

तो आपके इस सवाल का जवाब है फ्रांस.. जी हां फ्रांस दुनिया का ऐसा देश है जहां साल 2023 के डाटा के अनुसार करीब 100 मिलियन से ज्यादा विदेशी टूरिस्ट्स आए थे। वहीं ये आंकडा 2022 में 87 मिलियन था जो उस साल में भी सबसे ज्यादा था। फ्रांस के हर कोने में आपको इतिहास की गौरव गाथा, खूबसूरत नेचुरल नज़ारे, गजब का आर्किटेक्चर तो बेहद स्वादिष्ट खाना खाने को मिलेगा। देखें फ्रांस में आप कहां कहां घूमने जा सकते हैं।

Must Visit Places in France 2024

1. फ्रांस घूमने गए हैं तो फ्रांस की राजधानी पेरिस विजिट करना तो आपकी मस्ट डू लिस्ट में शामिल होना ही चाहिए। पेरिस को द सिटी ऑफ लव तो सिटी ऑफ लाइट्स भी कहा जाता है। जहां के नज़ारे देख आपका दिल एकदम ही खुश हो जाएगा।

2. पेरिस के साथ साथ फ्रांस में आप फ्रेंच रिवेरा सागर तट भी विजिट कर सकते है। फ्रांस की मस्ट विजिट डेस्टिनेशन्स की लिस्ट में फ्रेंच रिवेरा का नाम शामिल है, इस जगह पर कई सारे फिल्म फेस्टिवल होते रहते हैं। ये जगह सेंट ट्रोपेज के लिए भी बहुत मशहूर है, फ्रांस के खूबसूरत नज़ारे देखने के लिए यहां जरूर विजिट करें।

3. फ्रांस की नेचुरल ब्यूटी देखने का मन है, तो आपको दॉरदॉग्रे का चक्कर भी लगाना ही चाहिए। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बसी ये नदी का किनारा और पहाड़ी आपके मन मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

4. फ्रांस ट्रिप में आपको मॉन्ट सेंट मिशेल भी विजिट करना ही चाहिए। इस द्वीप के नज़ारे भी एकदम जन्नत जैसे लगते हैं।

5. जंगल, लैवेंडर के खेत तो प्राकृतिक सुंदरता से लदा स्वर्ग के नज़ारों वाला फ्रांस का लाइबेरॉन भी मस्ट विजिट जगह है।

जरूर ही आपको अपनी फ्रांस की इंटरनेशनल ट्रिप पर इन सारी टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को कवर करना ही चाहिए। दिल्ली से फ्रांस करीब 6,631 किलोमीटर दूर है, जहां कि फ्लाइट टिकट आपको करीब 20 हज़ार में मिल जाएगी। हालांकि इसकी बुकिंग पहले से करवानी आवश्यक होगी, आप हफ्ते भर की फ्रांस ट्रिप भारत से 2-4 लाख में कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article