यात्रा

Manali Tourism: भीड़ से दूर चाहिए सुकून, मनाली के आसपास इन 4 हिडेन जेम्स की करें यात्रा

Manali Tourist Places: घुमक्कड़ लोगों को हमेशा से ही नई और यूनीक जगह की तलाश होती है। मनाली घूमना पर्यटकों को खासा पसंद आता है। इस बार मनाली की यात्रा के दौरान आप इन 4 यूनीक जगहों की यात्रा जरूर करें जो आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर सकता है।

Image

Manali Tourism (photo-canva)

Manali Tourism: मनाली की यात्रा अगर आप करने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार सिर्फ मनाली घूमकर ही वापस मत लौट आना। मनाली के बेहद आसपास कुछ ऐसी जगहें बसी हैं जो कम भीड़भाड़ और प्राकृतिक सुंदरता के चलते ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन है जहां आप शहर की भीड़भाड़ से दूर दो पल शांति से बिता सकते हैं।

सेथन वैली: इस लिस्ट में नंबर 1 पर सेथन वैली को शामिल किया गया है। मनाली से लगभग 15 किमी की दूरी पर बसी सेथन वैली विंटर में स्नो स्पोर्ट्स और समर में ट्रेकिंग के लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। स्नोशूइंग, बोनफायर, ट्रेक्स कुछ एक्टिविटी हैं जिनका आप हिस्सा बन सकते हैं।

हमटा गांव: लोकल होमस्टे, ट्रेकिंग और कैम्पिंग का मजा लेने के लिए आप हमटा गांव की यात्रा कर सकते हैं। मनाली से लगभग 18 किमी की दूरी पर ये गांव बसा हुआ है जहां शांत और खूबसूरत माहौल में 2 पल आप सुकून के बिता सकते हैं।

सोलंग गांव: मनाली से लगभग 12 किमी की दूरी पर बसे सोलंग गांव की यात्रा आप जरूर करें। कम टूरिस्ट्स के कारण ये एक ऑफबीट और बेहद शांत ट्रैवल डेस्टिनेशन है। गांव की लोकल लाइफस्टाइल को यहां आप करीब से महसूस कर सकते हैं।

नग्गर: कला, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा संगम देखने के लिए आप नग्गर की यात्रा कर सकते हैं। रोरिक आर्ट गैलरी, रिवरसाइड वॉक यहां का प्रमुख आकर्षण है। मनाली से लगभग 22 किमी की दूरी पर नग्गर बसा हुआ है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article