यात्रा

Famous Shiva Temples in Nepal: नेपाल में भोलेनाथ के ये हैं फेमस शिव मंदिर, आज महाशिवरात्रि के मौके पर जरूर करें दर्शन

Famous Shiva Temples in Nepal: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में कई सारे शिव मंदिर हैं। आज महाशिवरात्रि के मौके पर आप यहां आकर भोलेनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ले सकते हैं।

Image

Famous Shiva Temples in Nepal: नेपाल में भोलेनाथ के ये हैं फेमस शिव मंदिर।

Famous Shiva Temples in Nepal: भारत का पड़ोसी नेपाल (Nepal) एक सुंदर देश है। यहां हिंदू देवी-देवताओं के कई सारे मंदिर हैं। आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के मौके पर भक्त भोलेनाथ (Lord Shiva) का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिरों में जरूर जाते हैं। अगर आप इस महाशिवरात्रि के मौके पर नेपाल घूमने का प्लान (Travel Plan For Nepal) कर रहे हैं तो आज हम आपको नेपाल की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) समेत नेपाल के कुछ शिव मंदिरों (Famous Shiva Temples in Nepal) के बारे में बताएंगे, जहां आप जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद ले सकते हैं।

नेपाल के फेमस शिव मंदिर (Famous Shiva Temples in Nepal)

पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple)

नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। माना जाता है कि पशुपतिनाथ मंदिर 2,000 साल से भी ज्यादा पुराना है। पशुपति भगवान शिव के अवतार हैं, जो आठ रुद्रों में से एक थे और अग्नि का स्थान रखते हैं। नेपाल घूमने के लिए आने वाला हर हिंदू टूरिस्ट काठमांडू पहुंचने पर यहां जरूर आता है। महाशिवरात्रि, शिवरात्रि समेत कई त्योहारों में यहां काफी भीड़ रहती है। इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर आप यहां आकर भगवान शिव का आशीर्वाद अपने लिए ले सकते हैं।

डोलेश्वर महादेव मंदिर (Doleshwar Mahadev Temple)

काठमांडू से करीब 20 किलोमीटर दूर डोलेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। काठमांडू से डोलेश्वर आप गाड़ी से आधे घंटे में पहुंच जाएंगे। माना जाता है कि डोलेश्वर महादेव केदारनाथ का गायब सिर हैं। 8 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर आप यहां अपने पूरे परिवार के साथ आ सकते हैं।

संतानेश्वर महादेव मंदिर (Santaneshwor Mahadev Temple)

नेपाल का संतानेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों में से एक है। मंदिर ललितपुर के झरुवारासी में स्थित है। माना जाता है कि जिन लोगों की संतान नहीं होती है, वे एक बार संतानेश्वर महादेव मंदिर में जाकर भगवान शिव को प्रसन्न कर लें तो उनकी गोद कभी बंजर नहीं होती। महाशिवरात्रि के मौके पर आप यहां आकर भोलेनाथ से अपने लिए आशीर्वाद ले सकते हैं।

कैलाशनाथ महादेव (Kailashnath Mahadev)

नेपाल में कैलाशनाथ महादेव मंदिर को एशिया में सबसे ऊंची शिव मूर्ति के रूप में जाना जाता है। यहां शिव की मूर्ति 108 फीट ऊंची बताई जाती है। हिंदू पौराणिक कथाओं में संख्या 108 का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप यहां आ सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article