Famous Shiva Temples in Delhi: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का त्योहार इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन शिव मंदिरों में भोलेनाथ के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। लोग तड़के सुबह से शिव मंदिरों (Shiva Temples) में पहुंचने लगते हैं। देशभर में भगवान शंकर (Lord Shankar) के कई मंदिर हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी भगवान शिव के कई मंदिर (Shiva Temples in Delhi) हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ फेमस शिव मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप महाशिवरात्रि के दिन अपने पूरे परिवार संग जा सकते हैं।
दिल्ली के फेमस शिव मंदिर (Famous Shiva Temples in Delhi)
शिव मंदिर गुफा वाला, प्रीत विहार (Shiv Mandir Gufa Wala, Preet Vihar)
महाशिवरात्रि के मौके पर आप अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली के प्रीत विहार इलाके के शिव मंदिर गुफा वाला जा सके हैं। मंदिर एक पुरानी गुफा के अंदर है। मंदिर में साल भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां भगवान शिव के भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ होती है।
श्री गौरी शंकर मंदिर, चांदनी चौक रोड (Shri Gauri Shankar Mandir, Chandni Chowk Road)
चांदनी चौक रोड पर स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर दिल्ली के सबसे पुराने और सबसे फेमस शिव मंदिरों में से एक है। मंदिर में एक 800 साल पुराना लिंगम है। मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ सोमवार को होती है। इसके अलावा महाशिवरात्रि, शिवरात्रि उत्सव के दौरान मंदिर को महल की तरह सजाया जाता है। 8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन आप यहां अपने पूरे परिवार के साथ भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए आ सकते हैं।
श्री शिव दुर्गा मंदिर, पंजाबी बाग (Shri Shiv Durga Mandir, Punjabi Bagh)
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्री शिव दुर्गा मंदिर है। मंदिर की स्थापना साल 1983 में हुई थी। महाशिवरात्रि, शिवरात्रि समेत कई त्योहारों में यहां भगवान शिव के भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है।
श्री शिव शक्ति मंदिर, इंद्रप्रस्थ (Shri Shiv Shakti Mandir, Indraprastha)
श्री शिव शक्ति मंदिर भगवान शिव और देवी दुर्गा को समर्पित है। मंदिर का निर्माण 1978 में हुआ था मंदिर के भीतर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रम और अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। खासतौर से महाशिवरात्रि, शिवरात्रि, दुर्गा पूजा और नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मंदिर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 3 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
