यात्रा

Famous Shiva Temples in Lucknow: लखनऊ के ये हैं फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर आज परिवार संग जाकर जरूर करें भोलेनाथ के दर्शन

Famous Shiva Temples in Lucknow: भगवान शिव के खास पर्व महाशिवरात्रि के दिन हिंदू भक्त खासतौर से शिव मंदिरों में जाते हैं। आज हम आपका राजधानी लखनऊ के कुछ शिव मंदिरों के बारे में जाएंगे, जहां आप आज महाशिवरात्रि के मौके पर जा सकते हैं।

Image

Famous Shiva Temples in Lucknow: ये हैं लखनऊ के फेमस शिव मंदिर।

Famous Shiva Temples in Lucknow: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का त्योहार आज मनाया जा रहा है। भगवान शिव (Lord Shiva) के इस खास त्योहार के दिन भक्त शिव मंदिरों (Shiva Temples) और शिवालय में भोलेनाथ (Lord Shankar) के दर्शनों के लिए जाते हैं। बात अगर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) की करें तो यहां कई सारे शिव मंदिर (Shiva Temples in Lucknow) हैं। आज हम आपको राजधानी लखनऊ के ऐसे ही कुछ शिव मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन जा सकते हैं।

लखनऊ के फेमस शिव मंदिर (Famous Shiva Temples in Lucknow)

मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Temple)

भगवान शिव का लखनऊ में 1,000 साल से भी पुराना मनकामेश्वर मंदिर गोमती नदी के तट पर स्थित है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान लक्ष्मण ने इसी जगह पर भोलेनाथ शंकर से प्रार्थना की थी, जहां बाद में एक मंदिर का निर्माण किया गया था। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर में भगवान शिव से मांगी गई मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसलिए इसका नाम मनकामेश्वर पड़ा। मनकामेश्वर मंदिर खुलने का समय सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 10:30 बजे तक है। सोमवार के अलावा बाकी दिनों में मंदिर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद रहता है।

भूतनाथ मंदिर (Bhootnath Temple)

लखनऊ में भगवान शिव को समर्पित भूतनाथ मंदिर में आप महाशिवरात्रि के दिन जा सकते हैं। भूतनाथ मंदिर में कई अन्य देवताओं की मूर्तियां भी हैं, जिनमें खासतौर से भगवान हनुमान, देवी पार्वती और नंदी हैं। मंदिर में जाने का सबसे अच्छा समय महाशिवरात्रि के दौरान होता है। भूतनाथ मंदिर खुलने का समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक का है।

नागेश्वर शिव मंदिर (Nageshwar Shiva Temple)

महाशिवरात्रि के दिन आप भोलेनाथ के दर्शनों के लिए नागेश्वर शिव मंदिर भी जा सकते हैं। पौराणिक कहानियों के मुताबिक नागेश्वर शिव मंदिर काफी ज्यादा पुराना है। नागेश्वर शिव मंदिर शिव भक्तों के लिए एक विशेष पूजा स्थल है। नागेश्वर शिव मंदिर खुलने का समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक का है।

सिद्धनाथ मंदिर (Siddhanath Temple)

सिद्धनाथ मंदिर लखनऊ के प्रमुख शिव मंदिरों में एक है। सिद्धनाथ मंदिर शिव भक्तों के लिए एक विशेष पूजा स्थल है। महाशिवरात्रि के दिन आप भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आ सकते हैं। सिद्धनाथ मंदिर रोज सुबह 6 बजे से 12 बजे तक और शाम 4 से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर (Buddheshwar Mahadev Temple)

लखनऊ में भगवान शिव के मंदिरों में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर का भी नाम है। कहा जाता है कि इसी मंदिर में भगवान लक्ष्मण ने पूजा अर्चना की थी। भगवान शिव ने बुधवार के दिन भगवान लक्ष्मण को दर्शन दिए थे, जिसके चलते यहां सोमवार के बजाए बुधवार के दिन पूजा-अर्चना करने का ज्यादा महत्व माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से यहां जो कुछ भी मांगा जाता है, उसकी प्राप्ति जरूर होती है। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर रोज तड़के सुबह 4 बजे खुलता है और रात 12 बजे बंद होता है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article