यात्रा

भीड़ से दूर मनमोहक समुद्र तट का लें आनंद, घूम आएं महाराष्ट्र का शांत और खूबसूरत बीच स्पॉट

Tarkarli Maharashtra: परिवार के साथ या फिर अकेले यात्रा के लिए अगर आप गोवा के इतर किसी बीच डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो तारकरली का रुख कर सकते हैं। खूबसूरती में गोवा के बीच को टक्कर देने वाला ये बीच बेहद शांत और सस्ती ट्रैवल डेस्टिनेशन है जो आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है।

Image

Tarkarli peaceful beach vacation (image credit- canva)

Tarkarli Holiday Destination: बीच डेस्टिनेशन पर अक्सर ज्यादा भीड़भाड़ देखने को मिलती है। भीड़ से बचते हुए अगर आप किसी शांत और ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर महाराष्ट्र राज्य के सिंधुदुर्ग जिले का रुख कर सकते हैं। यहां स्थित है खूबसूरत समुद्र तट तारकरली जो सफेद रेत और नीले पानी के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है। प्राकृतिक सुंदरता और सुकून भरे माहौल के लिए भीड़भाड़ से दूर इस जगह पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

जैसा हमने बताया कि तारकरली एक ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यहां जाकर आप स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठा सकते हैं। तारकरली महाराष्ट्र की एकमात्र स्कूबा डाइविंग साइट है जो इसे और भी ज्यादा स्पेशल बनाती है। मछलियों के साथ तैरने का अनुभव आपको जीवन पर्यंत याद रहेगा। परिवार के साथ एन्जॉय करने के लिए ये बेस्ट लोकेशन है।

देवबाग बीच, डॉल्फिन को देखना, सुबह की नाव यात्रा, तलाशिल बीच की यात्रा आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। फोटोग्राफी और तारकरली मंदिर दर्शन के अलावा आप यहां स्थानीय समुद्री भोजन का स्वाद ले सकते हैं। फिश करी, पकोड़े, और अन्य स्थानीय डिशेज का स्वाद आपका दिन बना देंगे।

लोकेशन की बात करें तो कोल्हापुर से लगभग 75 किलोमीटर और मालेगांव से 20 किलोमीटर की दूरी पर ये स्थित है। मुंबई, पुणे या कोल्हापुर से बस, कार या ट्रेन से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। चिपलून रेलवे स्टेशन इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article