यात्रा

पहाड़ों में घूमने का है प्लान तो चले आइए लैंसडाउन, 10 हजार के बजट में मनाएं वेकेशन, नेचर के साथ एडवेंचर मिलेगा भरपूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 02:56 PM IST

Lansdowne Uttarakhand Tourism Details: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बसा लैंसडाउन आपके लिए परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। अप्रैल, मई, जून और सितंबर यहां जाने के बेस्ट महीने माने जाते हैं। यहां आप 10 हजार तक के बजट में एक अच्छी वेकेशन प्लान कर सकते हैं। तो देखें लैंसडाउन हिल स्टेशन में घूमने की जगह, लैंसडाउन का इतिहास और लैंसडाउन कैसे पहुंचे।

Image

लैंसडाउन में मनाएं फैमिली संग अच्छी छुट्टियां

Lansdowne Uttarakhand Tourism Details: यदि आप अपनी गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बसा बेहद खूबसूरत सा शहर लैंसडाउन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। दिल्ली से मात्र 280 किमी. दूर स्थित लैंसडाउन आप 7 से 8 घंटे की यात्रा कर पहुंच सकते हैं। लैंसडाउन भारत के सबसे खूबसूरत और शांत हिल स्टेशनों में से एक है। इस शानदार हिल स्टेशन की खोज अंग्रेजों के समय की गई थी। घने ओक और देवदार के जंगलों से घिरा लैंसडाउन देखने में एक खूबसूरत पेंटिंग जैसा दिखाई देता है। यदि आप शहरों की भीड़-भाड़ से परेशान होकर अपने कुछ दिन शांति से बिताने चाहते हैं, तो चले आइए लैंसडाउन।

लैंसडाउन अन्य पर्यटन स्थलों की अपेक्षा सबसे सस्ता, स्वच्छ और ईको फ्रेंडली है। यहां घूमने के लिए मात्र 2500 रुपए/व्यक्ति खर्च करके दो रात और 3 दिन का ट्रिप प्लान किया जा सकता है।

लैंसडाउन क्यों जाएं - Why to Visit Lansdowne

खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन यहां पहुंचने वाले यात्रियों को अपनी ओर खूब आकर्षित करता है। जहां आप तमाम एडवेंचरस एक्टिविटीज जैसे ट्रेकिंग, बर्ड वाचिंग, बोटिंग, पैडलिंग आदि का लुफ्त उठा सकते हैं।

Lansdowne Photos

Lansdowne Photos

लैंसडाउन के मुख्य पर्यटन स्थल - Lansdowne Places to Visit

इसके साथ ही अपने शानदार नजारों से लिए फेमस लैंसडाउन में सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी बेहद आकर्षक होता है। वहीं लैंसडाउन के कुछ फेमस टूरिस्ट स्पॉट— गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट वॉर मैमोरियल, गढ़वाली मेस, रेजिमेंटल संग्रहालय, कालेश्वर मंदिर, सेंट मैरी चर्च, टिप-इन-टॉप आदि हैं। लैंसडाउन से कुछ ही दूर तारकेश्वर महादेव मंदिर और भैरव गढ़ी मंदिर भी जा सकते हैं।

अपने वीकेंड को शानदार बनाने के लिए आप 2 रात का प्लान लैंसडाउन के लिए बना सकते हैं। लैंसडाउन घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से नवंबर के बीच है।

लैंसडाउन में क्या करें

एडवेंचर स्पोर्ट्स : यदि आप रोमांचक और एडवेंचर स्पोर्ट्स का शौक रखते हैं तो लैंसडाउन आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। जहां आप वर्ड वॉचिंग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।

प्रकृति की सैर : हरियाली से भरी हुई पहाड़ियों से घिरा लैंसडाउन सुबह से समय लंबी सैर करने के लिए एक आदर्श स्थान बन जाता है। यहां का शांत और हेल्दी वातावरण नेचर लवर्स को खूब लुभाता है।

बोटिंग : लैंसडाउन आने वाले पर्यटक भुल्ला झील में शानदार बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। वहीं लैंसडाउन के पास स्थित दुर्गा देवी मंदिर के पास खो नदी में भी कई तरह की वाटर एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते हैं।

Lansdowne Tourism Image

Lansdowne Tourism Image

लैंसडाउन में कहां ठहरें

फेमस वीकेंड टूरिस्ट स्पॉट लैंसडाउन में रहने की काफी सस्ती और सुलभ व्यवस्थाएं हैं। यहां आने वाले पर्यटक मात्र एक हजार रुपए तक में एक दिन के लिए कमरा किराए पर ले सकते हैं। इसके अलावा यहां लग्जरी होटल भी आसानी से मिल जाते हैं। इसके साथ ही यहां सरकारी गेस्टहाउस के विकल्प भी मौजूद हैं।

कैसे पहुंचे लैंसडाउन - How to reach Lansdowne

बस द्वारा - यदि आप दिल्ली से लैंसडाउन आना चाहते हैं तो दिल्ली से कोटद्वार तक की सीधी बस सेवा उपलब्ध है। जहां से आप अन्य साधनों से लैंसडाउन पहुंच सकते हैं।

रेल द्वारा - रेल मार्ग से भी आप सीधे कोटद्वार तक आसानी से आ सकते हैं, दिल्ली से सीधा कोटद्वार तक सिद्धबली जनशताब्दी सप्ताह से सातों दिन चलती है। ये ट्रेन सुबह 7 बजे दिल्ली से चलकर दोपहर 1:40बजे कोटद्वार पहुंच जाती है। दिल्ली से कोटद्वार का किराया 2S में मात्र 140 रुपए है और एसी में 460 रुपए है।

हवाई मार्ग द्वारा - हवाई मार्ग से लैंसडाउन पहुंचने के लिए आपको सबसे नजदीक देहरादून एयरपोर्ट मिलेगा। जहां से आप टैक्सी या बस द्वारा कोटद्वार पहुंच सकते हैं।

कोटद्वार से लैंसडाउन - कोटद्वार से लैंसडाउन की दूरी मात्र 42किमी है। आप इस सफर को टैक्सी और बस द्वारा पूरा कर सकते हैं। परिवहन की बसों में यहां तक का किराया 120 रुपए है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article