यात्रा

Kerala Travel Guide: केरल जाने का बना रहे हैं प्लान, ये रही 'भगवान का अपना देश' की पूरी ट्रैवल गाइड

Travel Guide to Kerala: केरल जिसे भारत का स्वर्ग या भगवान का अपना देश कहा जाता है अपने शांत वातावरण, झीलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए फेमस है। अगर आप भी केरल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां केरल का एक पूरा यात्रा गाइड मौसम से लेकर ठहरने की जानकारी तक सबके बारे में डिटेल में बताया गया है।

Image

Kerala travel guide

Kerala Travel Guide in Hindi: दक्षिण भारत का एक सुंदर राज्य केरल पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी पर्यटक भगवान का अपना देश के नाम से मशहूर इस जगह घूमने के लिए आते हैं। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर केरल की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प केरल का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।

घूमने की जगहें (Tourist Attractions)

मुन्नार, अलेप्पी, कोवलम, कोच्चि, वायनाड, थिरुवनंतपुरम में एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल हैं। चाय बागानों से घिरे हिल स्टेशन के लिए मुन्नार जाएं, हाउसबोट पर सफर करने के लिए अलेप्पी, सुंदर समुद्र तट के लिए कोवलम और हरी-भरी पहाड़ियां, किला और झरने देखने के लिए वायनाड का रुख करें।

रहने की जगह (Accommodation)

लग्जरी रिजॉर्ट से लेकर बजट होमस्टे तक केरल में आपको सबकुछ मिल जाएगा। बजट होटल: ₹800 - ₹2000 प्रति रात के लिए मिल जाएगा। मिड-रेंज होटल: ₹2000 - ₹5000 तक की कीमत में मिल जाएगा। हाउसबोट (बैकवाटर में) पर रहना एक अलग अनुभव है।

कैसे पहुंचे केरल (How to Reach Kerala)

केरल के मुख्य शहर रेलमार्ग से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। केरल जाने के लिए अगर आप सड़क मार्ग का चुनाव करते हैं तो राज्य में बस और टैक्सी की सुविधा है। वायुमार्ग से अगर आप जाना चाहते हैं तो जान लें कि केरल के तीन प्रमुख एयरपोर्ट हैं – कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कोझीकोड है।

आने का सही समय (Best Time to Visit Kerala)

सर्वोत्तम यात्रा का समय सितंबर से मार्च के बीच होता है क्योंकि इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना होता है। मार्च से मई (30-35°C), दिसंबर से फरवरी (20-25°C) के बीच तापमान यहां लगभग इसी के आसपास रहता है। जून से सितंबर के बीच मानसून का मजा लेने के लिए आप यहां जा सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article