यात्रा

इंटरनेशनल ट्रिप का है प्लान तो साथ में रखें ये 4 दस्तावेज, बिना बाधा के पूरी होगी विदेश यात्रा

अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट अपने पास रखने चाहिए। इन दस्तावेजों के बिना आपको किसी दूसरे देश में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

Image

विदेश ट्रिप के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (फोटो- Canva)

इंटरनेशनल ट्रिप पर जाना भला किसका सपना नहीं होता है, लेकिन कुछ छोटी-मोटी कमियों को कारण आपकी इंटरनेशनल ट्रिप बर्बाद हो सकती है। जी हां यदि आप अपने साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट कैरी नहीं करते हैं, तो इससे आपको ट्रिप के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपनी इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको जरूरी 5 डॉक्यूमेंट्स का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। जी हां आज हम आपको 4 ऐसे जरूरी दस्तावेज बताने जा रहे हैं, जिन्हें इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान अपने साथ जरूर रखना चाहिए।

पासपोर्ट

विदेश जाने के लिए यदि कोई डॉक्यूमेंट आपके लिए सबसे अहम है, तो वह पासपोर्ट है। जी हां बिना पासपोर्ट आप किसी भी दूसरे देश में एंट्री नहीं ले सकते हैं। इसलिए आपको विदेश ट्रिप के दौरान पासपोर्ट कैरी करना बहुत जरूरी होता है। फिजिकल पासपोर्ट के अलावा आपको अपने पासपोर्ट की डिजिटल कॉपी भी सेव करके रखनी चाहिए।

वीजा

इंटरनेशनल ट्रिप के लिए वीजा भी एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। जी हां भले इंडियन्स को कुछ देश वीजा ऑन अराइवल देते हैं, लेकिन तब भी वैलिड वीजा के साथ ही सफर करना चाहिए। वहीं आपको वीजा से जुड़े नियम और शर्तें भी ध्यान से पढ़ लेने चाहिए।

बुकिंग प्रूफ

इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट में शामिल होता है, आपका बुकिंग प्रूफ। जी हां उस देश की नियामक संस्थाओं को विश्वास दिलाने के लिए कि आप कितने दिन उस देश में रुकना चाहते हैं, उस देश में स्टे का बुकिंग प्रूफ आपको साथ रखना चाहिए।

वैलिड पहचान पत्र

देश हो या विदेश आपको कुछ जरूरी चीजों के लिए एक वैलिड आईडी प्रूफ की जरूरत कही भी पड़ सकती है। जी हां यदि आप विदेश ट्रिप पर जा रहे हैं, तो आपको अपना एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ कैरी करना चाहिए। जिसे आप होटल, ट्रैवल बुकिंग आदि के समय प्रयोग कर सकें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article