यात्रा

Kashmir Tourism: कम खर्च और ज्यादा खूबसूरती, कश्मीर जैसे 3 बेस्ट पॉकेट-फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन

Budget Travel Ideas: अगर आप कम बजट में कश्मीर जैसी खूबसूरती का आनंद उठाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ शानदार विकल्प मौजूद हैं। प्रकृति, शांति और एडवेंचर को करीब से महसूस करने के लिए आप इन 3 डेस्टिनेशनों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रैवल का आप प्लान कर सकते हैं।

Image

kashmir tourism

Budget Friendly Travel Destinations: हर कोई कश्मीर की महंगी ट्रिप अफोर्ड नहीं कर पाता है। ऐसे में अगर आप बजट में रहते हुए कश्मीर जैसी सुंदर वादियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको बताएंगे 3 ट्रैवल डेस्टिनेशन जो आपके लिए परफेक्ट हैं। यहां के कुदरती नजारे, साफ हवा आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप का आप प्लान कर सकते हैं। इन सभी जगहों की यात्रा किफायती और बेहद आकर्षक रहने वाली है।

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन धर्मशाला आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। हरी-भरी पहाड़ियां और शांत वातावरण के लिए धर्मशाला जाना जाता है। स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने के अलावा आप यहां ट्रेकिंग और योग कर सकते हैं।

शिलॉंग: मेघालय की शांति को करीब से महससू करने के लिए आप शिलॉंग जा सकते हैं। यहां बादलों के बीच की सड़कें और झरने आपको कश्मीर की खूबसूरती की याद दिला देंगे। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस जगह पर आप शांति से 2 पल सुकून से बिता सकते हैं।

स्पिति घाटी: लद्दाख जैसा अनुभव आपको स्पिति घाटी में मिल जाएगा। बर्फीले दृश्य और शांत वातावरण के लिए आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। ऊंचे पहाड़ और प्राकृतिक सुंदरता इस जगह की पहचान है। गौर करने वाली बात ये है कि यहां घूमने की लागत भी आपको कश्मीर से कम पड़ेगी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article