क्या जनवरी-फरवरी में कश्मीर घूमना सही है? जानिए पूरा सच
- Authored by: प्रभात शर्मा
- Updated Jan 17, 2026, 12:12 PM IST
Kashmir Tourism: अगर आप जनवरी-फरवरी के महीने में कश्मीर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां हर जानकारी को डिटेल में कवर किया गया है और बताया गया है कि क्या बर्फबारी के टाइम आप कश्मीर जा सकते हैं या नहीं। ये ट्रैवल गाइड आपके बेहद काम आएगी।
क्या जनवरी-फरवरी में कश्मीर घूमना सही है
Kashmir Winter Trip: कश्मीर खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन है जहां घूमना किसी जन्नत से कम नहीं होता है। बर्फ से ढकी वादियां, जमी हुई झीलें, स्नोफॉल और यहां का रोमांटिक माहौल पर्यटकों को काफी भाता है। साल 2025 में कश्मीर पर्यटकों से गुलजार रहा था ऐसे में नए साल की शुरुआत में ज्यादातर लोग कश्मीर घूमने का प्लान कर रहे हैं। प्लानिंग के दौरान पर्यटकों के मन में बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या जनवरी–फरवरी महीने में कश्मीर घूमने जाया जा सकता है?
इसका जवाब है हां जनवरी–फरवरी का महीना कश्मीर देखने का सबसे खूबसूरत सीजन माना जाता है। अगर आपको बर्फ पसंद है और स्नोफॉल देखना चाहते हैं तो कश्मीर की यात्रा करने का यही सबसे बेस्ट समय है। इस दौरान गुलमर्ग, सोनमर्ग बर्फ की सफेद चादर में ढके रहते हैं।
क्यों जाएं जनवरी-फरवरी में (Kasmir in January-February)
बर्फ से ढका असली कश्मीर देखने का मौका आपको जनवरी-फरवरी में ही देखने को मिलेगा। हनीमून और कपल ट्रिप के लिए भी ये टाइम बेस्ट होता है। कम भीड़ होती है ऐसे में शानदार फोटोग्राफी इस टाइम पर आप कर सकते हैं।
कहां घूमें (Top Places to Visit)
यात्रा के दौरान श्रीनगर में आप- डल झील और शिकारा राइड, मुगल गार्डन (निशात, शालीमार, चश्मे शाही), शंकराचार्य मंदिर और लोकल मार्केट को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं। स्नो पैराडाइज के नाम से मशहूर गुलमर्ग में आप गोंडोला केबल कार, स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग, स्नोफॉल और फोटोशूट का मजा ले सकते हैं। सोनमर्ग (अगर रास्ता खुला हो)- ग्लेशियर व्यू और स्नो एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।

क्या जनवरी-फरवरी में कश्मीर घूमना सही है
कश्मीर में क्या खाएं (what To Eat In Kashmir)
यात्रा के दौरान आप रोगन जोश, दम आलू, कश्मीरी पुलाव, कहवा (स्पेशल ड्रिंक), वाजवान थाली, नादरू यखनी (कमल ककड़ी) का लुत्फ उठा सकते हैं। ठंड में खाने का मजा आपका दिन बना देगा।
यात्रा टिप्स (Travel Tips)
बर्फबारी के कारण फ्लाइट लेट हो सकती है ऐसे में 1 दिन एक्स्ट्रा रखें। लोकल टैक्सी ही लें बर्फबारी में गाड़ी खुद ड्राइव करने से बचें। मौसम अपडेट जरूर चेक करें। कैश रखें क्योंकि नेटवर्क दिक्कत हो सकती है।
कैसे पहुंचे: कश्मीर पहुंचने का सबसे आसान तरीका हवाई मार्ग है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाती है। एयरपोर्ट से टैक्सी या कैब से आप होटल पहुंच सकते हैं। अगर आप ट्रेन+रोड का चयन करते हैं तो जान लें कि इसके नजदीकी रेलवे स्टेशन जम्मू तवी है। जम्मू से श्रीनगर तक टैक्सी या बस से लगभग 8–10 घंटे में आप पहुंच जाएंगे।